Shukra Gochar 2025: धन के दाता शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। दैत्यों के गुरु शुक्र को प्रेम-आकर्षण, कामना, सुख-समृद्धि, धन-वैभव का का कारक माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र हर 26 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि जल्द ही शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। वहीं नए साल 2025 में शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र 28 जनवरी 2025 को सुबह 06 बजकर 42 मिनट पर मीन राशि में गोचर कर जाएगे। शुक्र के गुरु की राशि मीन में जाने से हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं शुक्र के मीन राशि में जाने से नए साल में कौन सी राशियां होगी लकी…

वार्षिक राशिफल

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में शुक्र विराजमान होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। शुक्र देव की कृपा के कृपा आपके पर्सनालिटी पर निखार आने वाला है। इसके साथ ही सामाजिक छवि बेहतर होने वाली है। आपकी इच्छा शक्ति मजबूत होगी, जिससे आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि देखने को मिलने वाली है। जीवन में कुछ अच्छा होने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के तीसरे भाव में शुक्र गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिलने वाला है। तीसरा भाव साहस, संचार और भाई-बहनों का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों का भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही उनके साथ अच्छा वक्त बीतने वाला है। आपके द्वारा की गई मेहनत का असर आपके काम में दिखेगा। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में पदोन्नति का भी योग बन रहा है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। आप नए लोगों से संपर्क बनाएंगे। इससे आपके करियर में काफी लाभ मिलने वाला है। आप छोटी यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में आने वाली समस्याएं अब समाप्त हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शुक्र का मीन राशि में प्रवेश करके इस राशि के दसवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में खूब सफलता हासिल होने के योग बन रहे हैं। आपको करियर और नौकरी में खूब लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही आपकी सोच थोड़ी सी रचनात्मक होगी, जिससे आपके करियर में काफी लाभ मिल सकता है। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। आपको कई बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। कुल मिलाकर शुक्र का मीन राशि में जाना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा हो सकता है।

साल 2025 को मिलाकर मूलांक 9 बन रहा है जिसके स्वामी मंगल है। ऐसे में साल 2025 में मंगल का शासन रहने वाला है। ऐसे में साल 2025 में मंगल का राज रहने वाला है। जानें किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।