Shukra Gochar In Libra: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र करीब 24 दिनों के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में कई बार वह एक माह के अंदर दो-दो बार राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र को सुख-समृद्धि, धन-संपदा, आकर्षण, प्रेम और वैभव आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र के राशि परिवर्तन का असर जातक के भौतिक सुखों में ज्यादा देखने को मिलता है। बता दें कि जुलाई माह के अंत में शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद अगस्त के अंत में कन्या राशि में जाएंगे। पिर सितंबर माह में अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के अपनी ही राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों की चांदी ही चांदी हो सकती है। आइए जानते हैं शुक्र के तुला राशि में जाने से किन राशियों की चमकेगी किस्मत…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धन-वैभव के दाता 18 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में 13 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 8 मिनट तक रहेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन करने से हर राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

शुक्र तुला राशि में प्रवेश करके इस राशि के चौथे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों का जीवन सुखमय जाने वाला है। पारिवारिक जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती है। परिवार में जश्न का माहौल रहेगा। इसके साथ ही घर, संपत्ति या फिर वाहन खरीदने का सपना देख सकते हैं। इसमें आपका पैसा खर्च होगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों से थोड़ा बचकर रहें। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी और जीवन सुखमय बीतेगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में शुक्र तीसरे भाव में कर रहे हैं। इस भाव को साहस, इच्छा शक्ति, दृढ़ संकल्प का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। इसके साथ ही धार्मिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। घर का वातावरण सही होगा। घर में आनंद, समृद्धि के साथ विश्वास से भरपूर होगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। इसके साथ ही सहकर्मियों से अच्छे संबंध स्थापित होंगे। सरकारी क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। इसके साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। इसके अलावा सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

इस राशि में शुक्र नवम भाव यानी भाग्य भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। विदेशों में व्यापार कर रहे जातकों को खूब ला मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव होगा। परिवार में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी। जीवन में सुकून ही सुकून होगा। कामकाजी महिलाओं के लिए भी ये समस्या काफी अच्छा जाने वाला है। सरकारी कार्यों में भी आपको सफलता हासिल होगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।