Shukra Nakshatra Gochar 2024: धन, प्रेम, ऐश्वर्य और आकर्षण के कारक शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र इस समय कृत्तिका नक्षत्र में विराजमान है। लेकिन 27 मई को दोपहर 12 बजकर 4 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कि शुक्र के रोहिणी नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 27 नक्षत्रों में से चौथा नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा और नक्षत्र की राशि के स्वामी शुक्र है। इस नक्षत्र को पांच तारों का एक समूह माना जाता है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शांत स्वभाव होगा। इसके साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का रोहिणी नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही करियर में उन्नति के भी योग बन रहे हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलेगा। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से अटका हुए प्रोजेक्ट या फिर डील साइन हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो सकती है। परिवार के साथ खुशनुमान वक्त बीतेगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि में शुक्र नौवें घर में विराजमान है, जिससे भाग्य का भाव माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी इच्छाओं, आकांक्षाओं को पूरा कर सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने कारोबार को काफी आगे तक ले जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो कहीं से अच्छा खासा पैसा मिल सकता है। ऐसे में पैसों की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी और परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, जिससे आप खूब धन कमाने में कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

इस राशि में सातवें भाव में शुक्र ग्रह विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। विवाह में आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आपका रिश्ता किसी अच्छे घर में जुड़ सकता है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। इसके साथ ही कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बिजनेस में भी लाभ के आसार नजर आ रहे है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।