Shukra Nakshatra Gochar 2024: नवग्रह में से शुक्र ग्रह को काफी खास ग्रहों में से एक माना जाता है। दैत्यों के गुरु शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। धन, आकर्षण, ऐश्वर्य और प्रेम के कारक शुक्र हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ शुक्र नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। बता दें कि इस समय शुक्र रोहिणी नक्षत्र में विराजमान है। वहीं 7 जून को सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे, जहां पर 18 जून को सुबह 4 बजकर 51 मिनट तक रहेंगे। इन 11 दिनों में कई राशियों की किस्मत चमक सकती हैं,तो कई राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शुक्र के मृगशिरा नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 27 नक्षत्रों में मृगशिरा नक्षत्र पांचवें स्थान पर आता है। इसे मृगशीर्ष और मृगशिर नक्षत्र के नाम से भी जाना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी मंगल और देवता चंद्रमा है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करना अनुकूल साबित हो सकता है।ष इस राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इसके साथ ही लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही व्यापार में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। अगर आप खुद का बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में लाभ मिल सकता है। पैसों में बढ़ोतरी होगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही रिश्ते में सामंजस्य बिठा पाएंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का मृगशिरा नक्षत्र में जाना सौभाग्य लेकर आने वाला है। अधिक धन लाभ के भी योग नजर आ रहे हैं। करियर के क्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों की नजरों में आपकी पदवी ऊंची होगी। ऐसे में वह आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं। नए मौके हासिल करने का ये समय अच्छा साबित हो सकता है। व्यवसाय में भी खूब मुनाफा कमाएंगे। इसके साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे व्यापार में दिन दो गुना रात को चौगुना फल मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी होने वाली है। कोशिश करेंगे, तो भविष्य के लिए भी जोड़ने में कामयाब हो सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन करना इस राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। भौतिक सुखी की प्राप्ति होगी। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नौकरी में अपार सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही ज्यादा सफलता और ज्यादा मुनाफा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो धन संचित करने में कामयाब हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। पदोन्नति या फिर अप्रैल के भी योग बन रहे हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।