Shukra Nakshatra Gochar 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र को आकर्षण, प्रेम, सुख-समृद्धि, धन-वैभव, मान-सम्मान का कारक माना जाता है। वह करीब हर 26 दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में शुक्र के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। बता दें कि इस समय शुक्र उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान है। लेकिन 2 सितंबर को वह नक्षत्र परिवर्तन करके हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के इस परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। आइए जानते हैं शुक्र के हस्त नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 2 सितंबर को सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद इस नक्षत्र में 13 सितंबर तक रहेंगे। बता दें कि हस्त नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से 13वां नक्षत्र है और इसके स्वामी चंद्रमा है। इसके साथ ही शुक्र कन्या राशि में विराजमान है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का हस्त नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही शुक्र की कृपा से आप अपने अंदर कई बदलाव देख सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। आपके काम की प्रशंसा की जाएगी। ऐसे में तरक्की के साथ बोनस मिलने के योग बन रहे हैं। खुद का व्यापार करने वाले जातकों को भी खूब लाभ मिल सकते हैं। आपको अपार सफलता के साथ धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी। इसके साथ ही जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। ऐसे में आप संतुष्ट हो सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि में शुक्र लग्न भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। शुक्र की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। ऐसे में आप कई कामों को निपटाने में सफल हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। लव लाइफ भी अच्छा जा सकती है। दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। आप अपनी नौकरी से संतुष्ट नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही नई नौकरी तलाश रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा होगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शुक्र का हस्त नक्षत्र में जाना सिंह राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के आय के नए स्त्रोत खुलेगे। इसके साथ ही धन संचित करने में भी कामयाब होंगे। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही आपकी कई इच्छाएं अब पूरी हो सकती है। भविष्य या फिर परिवार संबंधी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इसके साथ ही शेयर मार्केट में निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। पहले किए गए निवेश में अब अच्छा रिटर्न मिल सकता है। विदेश में चल रहे व्यापार में अब अच्छा मुनाफा मिल सकता है। इसके साथ ही आपको आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024