Shukra Nakshatra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, समृद्धि, वैभव, ऐश्वर्य, सौंदर्य, कला, संगीत, विलासिता और धन का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में काफी अधिक पड़ता है। अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत नहीं है, तो इसके जीवन में काफी उथल-पुथल मची रहती है। बता दें कि शुक्र समय-समय पर राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का असर भी 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय शुक्र हस्त नक्षत्र में विराजमान है। लेकिन 13 सितंबर को वह चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा,तो कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं शुक्र के चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, धन-वैभव के दाता शुक्र 13 सितंबर को सुबह 3 बजे चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और यहां पर 24 सितंबर तक रहेंगे। बता दें कि चित्रा 27 नक्षत्रों में से 14वां नक्षत्र है और इस नक्षत्र के स्वामी मंगल देव है और राशि कन्या है। बता दें कि इस समय शुक्र कन्या राशि में ही विराजमान है। ऐसे में शुक्र काफी अधिक बलशाली माने जा रहे हैं।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में शुक्र तीसरे भाव में विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास, साहस की तेजी से वृद्धि होगी। इसके साथ ही आप कार्यक्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे। ऐसे में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विवाहितों को ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आपका जीवन संतुष्टि से भरा हुआ हो सकता है। सरकारी कामों में खूब सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आपका उच्च अधिकारियों से अच्छा संबंध स्थापित होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में मंगल पंचम भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को शुक्र के साथ-साथ मंगल का भी शुभ फल मिलेगा। करियर के क्षेत्र में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। इसके राशि के जातकों को पदोन्नति, अपार सफलता के साथ खूब रिटर्न मिल सकता है। जीवन से आप काफी हद तक संतुष्ट हो सकते हैं। आठवें भाव में शुक्र के होने से इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। विदेशों में आपका अच्छा लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में शुक्र देव विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में भी कई खुशियों का आगमन हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। जो काम लंबे समय से अटका हुआ था, वो अब पूरा हो सकता है। इस राशि में मंगल दशम भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ, करियर में लाभ और भाग्य मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के असर नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही जीवन के कई कष्ट दूर हो सकते हैं। जीवन में सुकून ही सुकून आ सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।