Navpancham Rajyog 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र को सुख-समृद्धि, विलासिता, धन-वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र के राशि परिवर्तन करने का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर असर देखने को मिलने वाला है। बता दें कि 2 दिसंबर को शुक्र मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में वृषभ राशि में गुरु विराजमान है, जिससे नवपंचम योग बन रहा है। इस योग के बनने से कुछ राशि के जातकों को शुभ फल मिलने वाला है। आइए जानते हैं नवपंचम योग बनने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 2 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। ऐसे में शुक्र वृषभ राशि में नौवें और गुरु मकर राशि में पांचवें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में बना नवपंचम योग कुछ राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि का भाग्योदय होगा। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। धन-धान्य की बढ़ोतरी के भी योग बन रहे हैं। इसके साथ ही नौकरी के कई नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही खुशियों ही दस्तक हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में कई यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको लाभ के साथ-साथ सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लेकिन बेकार के खर्च करने से बचना चाहिए।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
कर्क राशि के जातकों के लिए नवपंचम योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के ऊपर गुरु के साथ-साथ शुक्र की दृष्टि पड़ रही है, जिससे हर क्षेत्र में सफलता के साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही जातकों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। गुरु की शुभ दृष्टि शुक्र पर पड़ने के कारण नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। लंबे समय से अटके काम एक बार फिर से शुरू सकते है। इसके साथ ही छात्रों के लिए भी ये अवधि काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र-गुरु का बना नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा। इसके साथ ही नौकरी में बेहतरीन अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। इससे आपको अधिक धन लाभ हो सकता है। शुक्र और गुरु की कृपा से सट्टेबाजी से जुड़े कारोबार में खूब लाभ मिल सकता है। बिजनेस में खूब मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही आप ज्यादा से ज्यादा धन बचाने में कामयाब हो सकते है। पार्टनर के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे।
नए साल 2025 में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होगा, जिसका असर देश-दुनिया में देखने को मिलने वाला है। ऐसे ही जनवरी माह में मीन राशि में राहु और शुक्र की युति होने वाली है, जिससे कुछ राशि के जातकों के ऊपर से पापी ग्रह राहु का प्रभाव कम हो सकता है। ऐसे में इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।