Malavya Rajyog 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धन-वैभव के कारक शुक्र 30 नवंबर को बुद्धि, व्यापार की राशि तुला राशि में प्रवेश कर गए हैं। शुक्र के अपनी मूल त्रिकोण राशि में प्रवेश करने से मालव्य राजयोग का निर्माण हुआ है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। मालव्य योग बनने से जातकों को सफलता, विलासिता, सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं मालव्य राजयोग बनने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

शुक्र की स्वराशि वृषभ राशि है। ऐसे में इस राशि में मालव्य राजयोग छठे भाव में बन रहा है। पंचमहापुरुष का ये राजयोग इस राशि के जातकों का भाग्य चमका सकता है। नौकरी में इंक्रीमेंट और पदोन्नति हो सकती है। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। उच्च अधिकारी आपके काम को पहचानेंगे। लेकिन अपने कार्यस्थल में थोड़ा संभलकर रहें, क्योंकि कोई आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकता है। इसके साथ ही यात्रा के योग भी बन रहे हैं। वाहन, संपत्ति, घर खरीदने के लिए ये अवधि काफी अच्छा समय है। आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे। लेकिन सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra Zodiac)

तुला राशि शुक्र की मूल त्रिकोण राशि है। ऐसे में मालव्य राशि इन राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। मालव्य राशि बनने से जीवन में खुशियां ही खुशियां दे सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। इसके साथ ही व्यापार और विवाह में लाभ मिल सकता है। शुक्र की स्थिति अच्छी होने के कारण व्यापार में खूब लाभ के साथ कोई बड़ी डील साइन हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि में मालव्य राजयोग पांचवे भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को संतान की इच्छा पूरी हो सकती है। लव लाइफ के मामले में भी ये अवधि अच्छी साबित हो सकती है। अविवाहितों को भी शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। छात्रों के लिए भी मालव्य राजयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। गुरु की दृष्टि शुक्र में होने से आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकते हैं। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी। तरक्की के साथ पदोन्नति हो सकती है। दोस्तों या फिर परिवार के साथ लंबी यात्रा में जा सकते हैं। ऐसे में अधिक खर्च भी हो सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।