Shukra Gochar In Tula: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धन-वैभव के दाता और दैत्यों के गुरु शुक्र देव एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे ही नवंबर के आखिरी दिन यानी 30 नवंबर को रात 12 बजकर 5 मिनट पर शुक्र तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां 25 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 55 मिनट तक रहेंगे। शुक्र के तुला राशि में आने से कई राशियों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं, तो कई राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शुक्र के तुला राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…
शुक्र के राि परिवर्तन करने से इन राशियों को अचानक धन लाभ के साथ लंबे समय से रुके पैसे वापस मिल सकते हैं। इसके साथ ही जिन जातकों की कुंडली में शुक्र री स्थिति मजबूत है, तो उनके ऊपर मां लक्ष्मी की असीम कृपा होगी।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शुक्र सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। एक-दूसरे के प्रति आदर और प्रेम बढ़ेगा। इसके साथ ही शादी के बंधन में बंधने वाले जातकों को जीवनसाथी जल्द ही मिल सकती है। इसके साथ ही परिवार का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस के क्षेत्र की बात करें, तो अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में भी सफलता हासिल हो सकती है। आप अपने व्यक्तित्व के आकर्षक बनाएंगे।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
कर्क राशि के जातकों के लिए भी तुला राशि में शुक्र का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में तुला चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। वाहन, घर या फिर संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही भाई-बहन का पूरा सहयोग मिलेगा। धन का निवेश करने करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यापार में भी खूब मुनाफा के साथ सफलता हासिल हो सकती है।
सिंह राशि (Singh Zodiac)
सिंह राशि में शुक्र तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी लाभ ही लाभ मिलने वाला बै। छोटे भाई-बहन के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप अपने शौक को पूरे करने में कामयाब हो सकते हैं। पेशेवर जीवन की बात करें, तो आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। इसी के साथ अपार धन लाभ के साथ पदोन्नति हो सकती है। समाज में छवि सही हो सकती है। अध्यात्म की ओर थोड़ा सा झुकाव होगा। बिजनेस में भी कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।