Vipreet Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धन-वैभव, सुख-समृद्धि, प्रेम-विवाह के कारक माने जाने वाले शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। दैत्यों के गुरु शुक्र नवंबर के अंत में यानी 30 नवंबर को नीच राशि कन्या से निकलकर अपनी स्वराशि तुला राशि में प्रवेश कर गए थे। जहां पर 25 दिसंबर 2023 तक रहेंगे। शुक्र के स्वराशि में आने से विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब छठे, आठवें और बारहवें भाव का स्वामी अपनी राशि में प्रवेश करते हैं, तो विपरीत राजयोग का निर्माण होता है। ऐसे में शुक्र तुला आठवें भाव के स्वामी है। जिसके कारण विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग को काफी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं विपरीत राजयोग बनने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…

वैदिक शास्त्र के अनुसार, विपरीत राजयोग काफी शुभ माना जाता है। जिसकी गोचर कुंडली में राजयोग बनता है, तो उसे हर एक परिस्थिति से लड़ने का हौसला देता है इसके साथ ही उससे बाहर निकालने में मदद करता है। इसके साथ ही उच्च स्तर की सफलता देने वाला होता है और धन-धान्य की बढ़ोतरी करता है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

शुक्र के तुला राशि में प्रवेश करके अष्टम भाव में विराजमान है। इसे गुप्त धन का भाव कहा जाता है। इसके साथ ही विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। विपरीत राजयोग बनने से मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। कहीं पर निवेश किया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति के साथ अचानक धन लाभ हो सकता है। अचानक से ऐसी जगह से धन मिलेगा। जिसके बारे में आपने सोचा ही नहीं होगा। इसके साथ-साथ विदेश यात्रा करने का मौका भी मिल सकता है। फिल्म इंडस्ट्री, टीवी, मॉडलिंग, मार्केटिंग से जुड़े लोगों को काफी लाभ मिल सकता है। अचानक से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। इसके साथ ही संतान की ओर भी कोई गुड न्यूज मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

शुक्र के स्वराशि तुला राशि में प्रवेश करने से बनने वाला विपरीत राजयोग वृश्चिक राशि के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। बारहवें भाव में विपरीत राजयोग बनने से वृश्चिक राशि के जातकों को विदेश से धन प्राप्ति हो सकती है। शुक्र धन, वैभव और ऐश्वर्य लेकर आएंगे। सुख-समृद्धि के साथ घर में खुशहाली बनी रहेगी। वाहन, ज्वैलरी और संपत्ति आदि खरीदने की चाह है, तो इस अवधि में पूरा हो सकता है। व्यापार में भी आपको लाभ मिल सकता है।। खासकर विदेश में चल रहे व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। आप अपने कला कौशल को दूसरों को दिखाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।  

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए भी विपरीत राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शुक्र सातवें भाव में गोचर किया है। इस भाव को जीवनसाथी, विवाह, व्यापार का माना जाता है। ऐसे में विपरीत राजयोग बनने से इस राशि के जातकों को व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। खासकर पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में खूब सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। शादी में बंधने योग्य जातकों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। जो लोग रिश्ते में और इसे विवाह में बदलना चाहते हैं, तो इस अवधि में शादी करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। घर-परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।