Shukra Gochar 2023: दैत्यों के गुरु कहे जाने वाले शुक्र ग्रह मई माह के अंत में यानी 30 मई को शाम 7 बजकर 39 मिनट पर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 7 जुलाई को सुबह 3 बजकर 59 मिनट तक इस राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र को सुख-सौभाग्य, सुख-समृद्धि, भोग-विलास का कारक माना जाता है। शुक्र के गोचर करने से कई राशियों को लाभ,तो कई राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र की स्थिति पर परिवर्तन से कई राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। जानिए किन राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।

शुक्र के गोचर से ये राशियां रहें संभलकर

तुला राशि

शुक्र कर्क राशि में गोचर करके इस राशि में दशम भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को कार्यस्थल में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। किसी भी तरह की राजनीति का हिस्सा बनने से बचें, क्योंकि इससे आपका ही बड़ा नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही उच्च अधिकारी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। व्यापार में भी थोड़ा संभलकर रहें, क्योंकि नुकसान के योग बन रहे हैं।

धनु राशि

इस राशि में शुक्र अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों का खर्च अधिक बढ़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। जिसके कारण तनाव में रह सकते हैं। इस राशि के जातकों को जीवन में कई मुश्किलें भी आ सकती है। कार्यस्थल में भी अपने काम से मतलब रखें। किसी दूसरे के काम या फिर बात में टांग न अड़ाएं। इससे आपका ही नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।

कुंभ राशि

इस राशि में शुक्र षष्ठ भाव में होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को बिजनेस और नौकरी में थोड़ी समस्याएं आ सकती है। नौकरी करने वालों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई सहकर्मी आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रच सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए अपने काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। इसके साथ ही संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि किसी भी तरह के वाद-विवाद से कोसों दूर रहें।