Shukra Gochar in Singh Rashi: दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र को प्रेम, आकर्षण का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र के राशि परिवर्तन करने पर हर राशि के जीवन में किसी न किसी तरह के प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र 02 अक्टूबर 2023 की रात 12 बजकर 43 मिनट पर सूर्य की राशि सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में 3 नवंबर तक रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के सिंह राशि में रहने से कई राशियों को पद-प्रतिष्ठा, धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं शुक्र के सिंह राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा लाभ।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में शुक्र पांचवें भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, लेकिन खर्च भी अधिक होगा। लव लाइफ भी बेहतर रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आप आपके ऊपर काम के साथ जिम्मेदारियां बढ़ेगी। जिसे आप बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। व्यापार में भी किस्मत आपका साथ दे सकती है। काम के सिलसिले में आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में शुक्र का गोचर होने से सकारात्मक प्रभाव मिल सकता है। नए घर का सुख प्राप्त हो सकता है। इसके साथ वाहन खरीदना चाहते हैं, तो इस अवधि में खरीद सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। बिजनेस में भी लाभ मिलेगा। आप अपने पूरे सामर्थ्य और क्षमता से हर एक अवसर को भुनाने की कोशिश करेंगे। इसमें से कई बार सफल भी हो जाएंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आ सकती है। धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि में शुक्र का गोचर हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति के माध्यम से पैसा कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठों से सराहना मिलेगा। अच्छा प्रदर्शन के बल बूते आप पदोन्नति पा सकते हैं। विदेश में नई नौकरी पाने का लक्ष्य रख रहे हैं, तो उसमें भी सफलता हासिल हो सकती है। बिजनेस में भी अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।