Shukra Gochar 2023: धन-आकर्षण के देवता और दैत्यों के गुरु शुक्र एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे ही शुक्र 3 नवंबर को सुबह 4 बजकर 58 मिनट पर सूर्य ही राशि सिंह से निकलकर बुध की राशि कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि में 29 नवंबर 2023 तक रहेंगे। शुक्र के इस गोचर से हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिल सकता है। बता दें कि शुक्र को सुख-शांति,ऐशो-आराम, आकर्षण, सौंदर्य, प्रेम का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं शुक्र के कन्या राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
इस राशि में शुक्र तीसरे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को तरक्की के साथ भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे प्रयास के बाद भी जिस चीज में सफलता हासिल नहीं हो रही थी। अब उसमें भी सफल हो सकते हैं। हर मनोकामना पूरी हो सकती है। करियर दृष्टि की बात करें, तो आपको ज्यादा लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। बिजनेस में भी अपार सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। अगर आपका लक्ष्य व्यापार में खूब लाभ पाना है, तो शुक्र के इस गोचर से पा सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही पैसों की अच्छी खासी बचत भी कर सकते हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में शुक्र पहले भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलने के कारण हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को उनका मेहनत का फल मिलेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। इसके कारण आपकी पदोन्नति मिलने के साथ कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। पैसों के मामले में भी लाभ मिल सकता है। धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। दोस्तों और परिवार के सहयोग से बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
इस राशि में शुक्र ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है। नौकरी में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सहकर्मियों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। करियर में भी कुछ अच्छा बदलाव हो सकता है। नौकरी में बदलाव के कारण कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में भी खूब मुनाफा मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। इसके साथ ही धन की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
