Shukra Gochar 2022: शुक्र ग्रह इस माह सिंह राशि से निकलकर कन्य राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह 24 सितंबर 2022 रात 8.51 बजे कन्य राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का यह गोचर कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार शुक्र ग्रह को भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी जातक की जन्मकुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में है, तो उसे सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं यह भी माना जाता है कि अगर जन्मकुंडली में इसका प्रभाव प्रतिकूल है, तो उसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यहां हम उन चार राशि के बारे में बताएंगे, जिनके लिए शुक्र का यह गोचर इस दौरान लाभकारी साबित हो सकता है।
सिंह राशि
इस दौरान इन राशि के जातकों को कई स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। तनाव मुक्त रहेंगे और दंपति जीवन में संतान की प्राप्त भी हो सकती है। कोरोबार में भी सफलता मिल सकती और इस कारण आय में बढ़ोतरी हो सकती है।
कन्या
जातकों के लिए यह समय सबसे अनुकूल है। आर्थिक बढ़ोतरी हो सकती है और साथ ही निवेश करने का भी यह अच्छा समय हो सकता है। कुछ समय से चली रही समस्याओं से भी निजात मिल सकती है। करियर में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
मिथुन
जमीन से संबंधित लाभ हो सकता है। साथ ही अच्छे धन लाभ की संभावना है। मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। बीमारी संबंधित समस्याओं से भी निजात मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी सफलता को अवसर बन सकते हैं।
कर्क
आर्थिक दृष्टि से यह समय अच्छा हो सकता है। विभिन्न माध्यमों से पैसे मिल सकते हैं, इस कारण आय में बढ़ोतरी हो सकती है। लोन संबंधी समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। कार्यस्थल पर भी आपके कार्य की सराहना हो सकती है। करियर में भी अच्छा समय रहने की संभावना है और प्रमोशन भी हो सकता है।