Lakshmi Narayan Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध और शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। दें कि 28 दिसंबर को बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए हैं। जहां पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान है। ऐसे में बुध और शुक्र की युति हो रही है, जिससे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। इस योग के बनने से नए साल 2024 में कुछ राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलने के साथ जीवन में खुशहाली होगी। आइए जानते हैं कि लक्ष्मी नारायण योग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…
धन, वैभव , ऐश्वर्य के दाता शुक्र के राशि परिवर्तन करने से जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शुक्र देव मजबूत होने पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा होती है। इसके साथ ही बुध को बुद्धि और सुख-संपदा की प्राप्ति होती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मिथुन राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिल सकती है। सैलरी में वृद्धि के साथ पदोन्नति मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। माता-पिता के साथ संबंध अधिक मजबूत होंगे।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
लक्ष्मी नारायण योग धनु राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। माता लक्ष्मी की कृपा से व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इसके बाद मधुर वाणी से हर किसी का मन मोह लेते हैं। ससुराल पक्ष के साथ आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। दांपत्य जीवन की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ मन की बातों को साझा कर सकते हैं। परिवार में सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Vrischik Zodiac)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी लक्ष्मी नारायण योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसमें ये योग लग्न भाव में बन रहा है। ऐसे में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। नए साल में परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही बड़ी जिम्मेदारी या फिर प्रोजेक्ट मिल सकती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।