वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह अस्त होता है और इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। धन और वैभव के कारक शुक्र देव भी अस्त होने जा रहे हैं। जब कोई ग्रह सूर्य ग्रह के निकट या यूं कहें कि वह सूर्य की डिग्री से 10 डिग्री के आसपास आ जाता है, तो उसे ज्‍योतिष में ग्रह को अस्‍त होना कहा जाता है। शुक्र ग्रह 6 जनवरी 2022 को अस्त हो जाएंगे। शुक्र भौतिक सुख, सौंदर्य, वैवाहिक जीवन, कारोबार पर असर डालने वाले ग्रह हैं। इसलिए इन सब चीजों के संबंधित परेशानियां हो सकती है। आइये जानते हैं वो कौन सी राशियां हैं जिनको कि रहना होगा सावधान…

मेष: इस राशि के जातकों पर करियर के लिहाज से कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव बन सकता है और आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सही प्रशंसा नहीं मिलेगी, जिससे आप काफी असंतुष्ट दिखेंगे। कारोबारियों को भी काम में लाभ की स्थिति नहीं बन रही है। इसलिए कोई नया निवेश नहीं करें, तो बेहतर होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आप टारगेट पूरा नहीं होने से तनाव में रह सकते हैं।

कर्क: शुक्र ग्रह का अस्त होना जॉब करने वाले जातकों को यह समय खासी मुश्किलें देगा। ऐसी स्थितियां बनेंगी जो आपको नापसंद हैं। कर्क राशि पर चंद्रमा ग्रह का आधिपत्य है और शुक्र देव और चंद्रमा ग्रह में शत्रुता का भाव है। इसलिए कर्क राशि के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कारोबारियों को इस दौरान बड़े लाभ उम्‍मीद नहीं करना चाहिए। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो उच्च स्तर का मुनाफ़ा हासिल करने में आपको समस्या आने की आशंका रहेगी। वैवाहिक जीवन में भी तनाव की स्थिति आ सकती है।

सिंह: इस राशि के जातकों का जॉब में ट्रांसफर हो सकता है। हो सकता है यह बदलाव आपके मनमुताबिक नहीं हो, इसलिए आपका मन खिन्‍न हो सकता है। कारोबारी इस समय में अपना लक्ष्‍य नहीं पा सकेंगे। जिससे वह डिप्रेशन में रह सकते हैं। सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार शुक्र और सूर्य देव में शत्रुता का भाव है। इसलिए सिंह राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

धनु: कार्यक्षेत्र पर काम का अधिक दबाव होगा और साथ ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं, जिसके कारण आप कड़ी मेहनत व अच्छा प्रदर्शन देने के बावजूद भी कार्यस्थल पर सही मान-सम्मान हासिल नहीं कर सकेंगे और इससे आपका मानिसक तनाव भी बढ़ सकता है। कारोबारियों के लिए भी नुकसान की स्थिति बन सकती है। दांपत्य जीवन में भी तनाव की स्थिति आ सकती है।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022