Shukra Arun Ardhakendra Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धन के दाता शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ अपनी स्थिति में बदलाव करते है जिसका असर देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि इस समय शुक्र मिथुन राशि में विराजमान है। वहीं 14 अगस्त को शुक्र अरुण के साथ संयोग करके अर्धकेंद्र का निर्माण कर रहे हैं, जिससे कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 14 अगस्त को सुबह 7 बजकर 22 पर शुक्र-अरुण एक-दूसरे से 45 डिग्री पर होंगे, जिससे अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र- अरुण का अर्धकेंद्र लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को उनके द्वारा की जा रही मेहनत का फल मिल सकता है। इस राशि में अरुण भाग्य भाव और शुक्र दशम भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को उनके द्वारा किए जा रही मेहनत के अनुसार किस्मत का साथ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी लाभ मिल सकता है। नए अवसर मिलने के कई योग है। धर्म-कर्म के मामलों में भी आपको लाभ मिल सकता है। आप तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में भी तरक्की के योग बन रहे हैं। लेकिन बिना सोचे-समझे किसी भी प्रकार का निर्णय न लें। इससे आपको आने वाले समय में परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-अरुण का अर्धकेंद्र काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही कोई बीमारी अब सही हो सकती है। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी अर्धकेंद्र अनुकूल रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को की क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। ऊपर ले लाभेश में गुरु बृहस्पति के साथ युति हो रही है, जिससे इस राशि के जातकों को काफी अधिक लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी ये अवधि अच्छी जाने वाली है।

अगस्त माह का पहला सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। इस सप्ताह बुध कर्क राशि में उदित होने वाले हैं। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।