Shukra Ketu Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर अन्य ग्रहों के साथ युति का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि वैभव के दाता शुक्र सितंबर में कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से छाया ग्रह केतु स्थित हैं। जिससे कन्या राशि में शुक्र और केतु का संयोग बनने जा रहा है। इस युति का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
महिलाओं को शिवलिंग स्पर्श करना चाहिए या नहीं? प्रेमानंद महाराज का जबाव आपको चौंका देगा
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए धन के दाता शुक्र और छाया ग्रह केतु का संयोग लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपका भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन, करियर और बैंक बैलेंस के मामले में भी यह अवधि काफी अच्छा रह सकती है। वहीं इस दौरान आपको किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। साथ ही घर परिवार में खुशियां मिलेंगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
शुक्र और केतु की युति धनु राशि के लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से दशम स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। व्यापारियों के लिए भी उत्तम समय रहेगा। वहीं वैवाहिक जीवन में पिछले काफी समय से जो तनाव चल रहा था वह अब कम हो जाएगा। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और केतु का संयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली में लग्न स्थान पर बनेगी। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही विवाहित लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ हो सकता है। साथ ही कारोबारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, जिसके बाद वो किसी बड़ी जगह निवेश करने के बारे में विचार कर सकते हैं। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है।
12 साल बाद हंस महापुरुष राजयोग बनने से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, गुरु बृहस्पति की रहेगी विशेष कृपा, हर कार्य में सफलता के योग
यह भी पढ़ें…
