Guru And Shukra Conjunction 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती है, जिससे शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, ऐश्वर्य, लग्जरी, वैवाहिक सुख और भौतिक सुख का दाता माना जाता है। तो वहीं गुरु ग्रह को ज्ञान, समृद्धि, आध्यात्म और सुख- संपदा का कारक माना जात है। वहीं आपको बता दें कि इन दोनों ग्रहों की युति वृष राशि में 12 साल बाद बन गई है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलगा। लेकिन  लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनसे जुड़े जातकों को इस समय करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु औऱ शुक्र की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही निजी रिश्‍तों की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपका सामंजस्‍य पहले से और बेहतर होगा और आप अपनी लाइफ से काफी संतुष्‍ट रहेंगे। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। इसलिए इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं इस समय आपकी वाणी प्राभावशाली रहेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

मकर राशि (Makar Zodiac)

गुरु और शुक्र का संयोग मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर बन रहा है। इसलिए इस अवधि में आफको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं आपके धन में वृद्धि होगी और परिवार के लोगों से हर प्रकार का सहयोग मिलने से आपका आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा। साथ ही जिन लोगों का प्रेम संबंध चल रहा है उनको इस समय सफलता मिल सकती है। वहीं प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। साथ ही आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति और शुक्र की युति शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बन गई है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। वहीं जो कारोबारी लोग हैं, उनकी कोई बड़ी व्यवसायिक डील हो सकती है। साथ ही उनके व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं नौकरी करने वालों के लिए करियर में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। नौकरी में बदलाव करने के लिए यह समय काफी उचित है।