Lucky Mark In Your Hand: ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके शुभ और राजयोगों का पता लगाया जा सकता है। ऐसे ही व्यक्ति के हाथ की रेखाओंं को देखकर व्यक्ति के हाथ में स्थित शुभ चिह्न और निशानों से बनने वाले राजयोगों का पता लगाया जा सकता है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं हाथ में स्थित ऐसे कुछ ऐसे शुभ चिह्नों के बारे में, जिनके हाथ में होने से व्यक्ति अकूत धन का मालिक बनता है। साथ ही व्यक्ति बुद्धिमान और नेतृत्व क्षमता से संपन्न होता है। वहीं ऐसे लोग व्यापार, राजनीति या वक्ता के रूप में सफलता प्राप्त करते हैं। आइए जानते हैं इन चिह्नों के बारे में…
लैविश लाइफ जीते के होते हैं शौकीन
हथेली में झंडे के निशान को भी बेहद शुभ माना जाता है। यह लोग हर कार्य में जीत हासिल करता है और कभी भी विवाद में नहीं फंसता है। साथ ही ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। वहीं ये लोग परिश्रमी होते हैं। ऐसे व्यक्ति धार्मिक और शांत स्वभाव का होता है। साथ ही समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। वहीं ये लोग पैसे खर्च करने में आगे रहते हैं।
हाथ में मंदिर का निशान
हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक अगर किसी व्यक्ति की हाथ पर गुरु पर्वत के नीचे उभार के साथ मंदिर का चिह्न बना हो तो ऐसे व्यक्ति भाग्यशाली होते हैं। साथ ही ये लोग आस्तिक होते हैं। इन लोगों को भगवान पर पूरा भरोसा होताहै। साथ ही ये लोग खूब पूजा- पाठ करने वाले होते हैं। वहीं ये लोग लोकप्रिय होते हैं और इनको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ऐसा व्यक्ति कभी भी आभावों में जीवन नहीं व्यतीत करता है।
हाथ में मछली का निशान
हाथ में मछली का निशान बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे लोग अकूत धन- दौलत के मालिक होते हैं। साथ ही ये लोग दूरदर्शी होते हैं और ये लोग समाज में लोकप्रिय होते हैं। वहीं इनको जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहती है। ऐसे लोग पैतृक संपत्ति और विदेश यात्रा से भी लाभ कमाते हैं। मछली चिह्न वाले व्यक्ति समाज में सम्मानित और प्रतिष्ठित होते हैं।
बनते हैं प्रशासनिक अधिकारी
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में घोड़े की आकृति या स्तंभ जैसा निशान हो तो ऐसा व्यक्ति मेहनती और कर्मठ होता है। साथ ही ये लोग प्रशासनिक अधिकारी बनते हैं। वहीं ये लोग परिश्रमी और दूरदर्शी होते हैं। साथ ही ये लोग खेल के क्षेत्र में भी खूब नाम कमाते हैं। ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। वहीं यह चिह्न शनि पर्वत पर हो तो शीघ्र ही जातक का भाग्योदय होता है। साथ ही उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
हथेली पर त्रिशूल का निशान
हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक हाथ में त्रिशूल का चिह्न होना शुभ फलदायी होता है। साथ ही ऐसे लोगों पर भगवान शिव की विशेष कृपा होती है। वहीं यदि हथेली में अचानक त्रिशूल का चिह्न नजर आने लगे तो ये मान लें कि आपके जीवन की सारी समस्याएं खत्म होने वाली हैं। साथ ही मंगल पर्वत के ऊपरी हिस्से में त्रिशूल का चिह्न हो तो ऐसा व्यक्ति कितना भी गरीब हो अपनी मेहनत और पराक्रम के दम पर अमीर बन ही जाता है। यदि हथेली के बीचों बीच त्रिशूल बने तो यह जातक को अचानक बड़ा धन लाभ कराता है। उसे खूब धन-दौलत मिलती है। साथ ऐसा व्यक्ति शान से जिंदगी जीता है। वहीं ये लोग अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करते हैं।
राजनीति में पाते हैं अच्छी सफलता
कमल का चिह्न जिन व्यक्तियों के हाथ में होता है। वो लोग राजनीति में अच्छी सफलता पाते हैं। ये लोग अच्छे वक्ता होते हैं। साथ ही इनके अंंदर लीडरशिव क्वालिटी होती है। वहीं इन लोगों की वाणी प्रभावशाली होती हैं। वहीं यदि सूर्य रेखा पर कमल का चिह्न हो, तो व्यक्ति को नौकरी और व्यापार में सफलता मिलती है।
