Shani Line In Hand: ज्योतिष में जैसे व्यक्ति की कुंडली को देखकर उसके करियर, वैवाहिक जीवन, दांपत्य जीवन और आर्थिक स्थिति क बारे में पता लगाया जा सकता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ में मौजूद हाथ की ऱेखाओं और चिह्नों के आधार पर फलित किया जाता है। साथ ही व्यक्ति की धन- संपदा के बारे में पता लगाया जाता है। साथ ही यहां हम बात करने जा रहे हैं शनि रेखा के बारे मे, इस रेखा को भाग्य रेखा भी कहा जाता है। कहते हैं कि भाग्यशाली लोगों के हाथ में ही ऐसी रेखा और निशान होते हैं। और ये लोग भविष्य में अकूत धन- संपत्ति के मालिक भी बनते हैं। साथ ही इन लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। जानिए ये रेखा कहां से होती है शुरू और क्या है इसका महत्व…
यहां होती है शनि रेखा
हाथ में सबसे प्रमुख होती है भाग्य रेखा यानी शनि रेखा। ये रेखा मणिबंध या हाथ के मध्य भाग से आरंभ होती है और शनि पर्वत तक जाती है। आपको बता दें हथेली की मध्यमा उंगली के नीचे वाला स्थान शनि पर्वत कहलाता है।
अकूत धन- संपत्ति के होते हैं मालिक
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ में कलाई के ऊपरी भाग से शनि या भाग्य रेखा निकलकर सीधे बिना कटे शनि पर्वत पर पहुंच जाए तो ये बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे लोग भाग्य के धनी होते हैं। साथ ही ये लोग बेहद मेहनती होते हैं। ऐसे लोगों में संघर्ष करने की भी अच्छी क्षमता होती है और ये कठिन से कठिन परिस्थितियों से बाहर निकल आते हैं। ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं।
मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की होती है प्राप्ति
अगर किसी व्यक्ति के हाथ पर भाग्य रेखा और चंद्र रेखा एक साथ मिलकर शनि पर्वत तक पहुंचती है तो ऐसे लोगों को समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसे लोग जीवन में सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करते हैं।
शनि पर्वत पर हों ये निशान
हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक अगर शनि पर्वत पर मछली, वर्ग या त्रिभुज जैसा निशान हो तो व्यक्ति जीवन में कई संपत्तियों का मालिक बनता है। साथ ही ऐसे लोग अपने मेहनत के दम पर धन कमाते हैं। वहीं ये लोग जीवन में खूब मेहनत करते हैं। साथ ही इन लोगों को आलस्य नहीं पसंद होता है। ये अपना हर काम समय पर निपटाते हैं।