Shiv Puran: हिंदू धर्म में देवी-देवता का पूजा करने का विशे। महत्व है। कुछ व्यक्तियों के जीवन में कई तरह की समस्या से छुटकारा पाने के साथ-साथ सुख-समृद्धि के लिए देवी-देवता की पूजा करते हैं, तो कोई सुख-शांति, आशीर्वाद पाने आदि के लिए देवी-देवता की पूजा करते हैं।  घर में देवी-देवता की पूजा करने के साथ-साथ अपने आराध्य के मंदिर भी जाते हैं माना जाता है कि मंदिर जाकर आप अपने आराध्य पर विश्वास रखते हैं। इसके साथ ही अच्छे मनोभाव की उत्पत्ति होने के साथ  शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। आपके विश्वास की शक्ति से ही समृद्धि, सुख-शांति और कल्याण की प्राप्ति होती है। कई बार आप किसी कारणवश मंदिर नहीं जा पाते हैं। ऐसे में आप चाहे, तो इस एक काम को कर सकते हैं। इससे आपको मंदिर जाने के बराबर फल की जरूर प्राप्त होगी। शिव पुराण में इस बारे में बताया गया है।

मंदिर न जा पाएं, तो बस बोल दें ये 3 शब्द

अगर आप किसी कारणवश मंदिर में अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं, तो ऐसे में अगर कोई अन्य व्यक्ति शिवजी को जल चढ़ाने के लिए जा रहा है, तो आप बस पूरा श्रद्धा के साथ ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं ‘ मंत्र को बोल दें।  शिवपुराण के अनुसार, आप के द्वारा कहा गया ये मंत्र उस लोटे में लिए गए जल में तरंग उत्पन्न कर देते हैं। ऐसे में जब वो व्यक्ति मंदिर में जाकर जल अर्पित करेगा, तो इसका शुभ फल आपको भी अवश्य मिलेगा।

भगवान शिव के इस मंत्र को जाप करने मात्र से आपको फल मिल सकता है। इस मंत्र का अर्थ है- हे शिव मेरा नमस्कार स्वीकार करें।  शिवपुराण के अनुसार, इस मंत्र को बोलने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र क्यों है खास?

शिव महापुराण के 23 वें अध्याय के 7 वें श्लोक में श्री शिवाय नमस्तुभ्यं महामंत्र के बारे में विस्तार से बताया है।

श्री शिवाय नमस्तुभयं मुखं व्याहरते यदा ।
तन्मुखं पावनं तीर्थम सर्वपापविनाशनम ।।

अर्थ

जो व्यक्ति नियमित रूप से श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का का उच्चारण अपने मुख से करता है, तो मुख पावन तीर्थों के समान पवित्र हो जाता है। इसके साथ ही उसे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।

शिव पुराण ही नहीं बल्कि लिंग पुराण, स्कन्द पुराण के अलावा कई अन्य पुराणों में इस मंत्र का उल्लेख और इसके लाभ के बारे में बताया गया है। लिंग पुराण के अनुसार, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए 33 कोटि देवता भी इस मंत्र का जाप करते हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का जाप करने के लाभ

शास्त्रों के अनुसार, इस मंत्र को बोलने मात्र से व्यक्ति को मानसिक तनाव, असाध्य रोग से मुक्त मिल जाती है और सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।