Numerology Numbers Blessed by Lord Shiva: अंक ज्योतिष शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है, जिसमें अंकों के माध्यम से व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्म तिथि के आधार पर निर्धारित होता है। इसमें कुल 1 से लेकर 9 तक मूलांक बताए गए हैं। इन मूलांकों का संबंध नवग्रहों से होता है और हर अंक किसी खास देवी-देवता से जुड़ा माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इनमें से कुछ विशेष मूलांक होते हैं, जिनपर भगवान शिव की असीम कृपा बनी रहती है। ऐसी मान्यता है कि महादेव की कृपा से इन लोगों का जीवन सुखमय और इच्छाओं से परिपूर्ण होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि वह कौन-से मूलांक हैं जिन पर भोलेनाथ की कृपा बरसती है।

30 साल बाद नवपंचम राजयोग बनने से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शनि और सूर्य देव की रहेगी असीम कृपा, आकस्मिक धनलाभ के योग

किन मूलांकों पर होती है शिव जी की विशेष कृपा?

मूलांक 7

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी महीने के 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। अगर आपका मूलांक 7 है तो आप काफी ज्यादा खुशकिस्मत है। क्योंकि मूलांक 7 के लोगों पर भगवान शिव की खास कृपा होती है। ये वाले लोग स्वभाव से शांत, गंभीर और आत्मविश्लेषण में रुचि रखने वाले होते हैं। इनका झुकाव स्वाभाविक रूप से भगवान शिव की ओर होता है। भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से इन्हें मानसिक शांति मिलती है। भगवान शिव की कृपा से इन्हें कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। इन पर शिव जी की विशेष कृपा बनी रहती है, जिसके चलते ये जीवन की कठिनाइयों को आसानी से पार कर लेते हैं।

मूलांक 5

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने के 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 वाले जातक तेज दिमाग, आकर्षक व्यक्तित्व और सामाजिकता के लिए जाने जाते हैं। भगवान शिव की कृपा से इन्हें करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन में हमेशा सफलता मिलती है। मूलांक 5 वाले जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाते हैं और मेहनत के बल पर अपनी मंजिल हासिल करते हैं। इन पर शिवजी की विशेष कृपा बनी रहती है।

मूलांक 9

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने के 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। मूलांक 9 वाले लोग बेहद निडर और आत्मविश्वासी होते हैं। भगवान शिव के प्रति इनका भाव अत्यंत श्रद्धापूर्ण होता है। जब ये जातक सच्चे मन से भोलेनाथ की आराधना करते हैं, तो उन्हें जीवन में विशेष सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ये लोग कठिन से कठिन हालात में भी डटकर मुकाबला करते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।