Sheetala Ashtami: हिंदू धर्म में शीतला अष्टमी का विशेष महत्व है। इस व्रत को कई स्थानों पर बासौड़ा या बूढ़ी बसौड़ी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा की जाती है। शीतला अष्टमी पर बासी या ठंडा भोजन करने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इस मौके पर भक्त सुबह-सुबह ठंडे जल से स्नान कर शीतला माता की पूजा करते हैं। इस दिन घर की सफाई और रसोई में विशेष स्वच्छता का ध्यान रखा जाता है। माना जाता है कि इस दिन माता शीतला की कृपा से संतान और परिवार को बीमारियों से मुक्ति मिलती है। माताएं व्रत रखकर अपने बच्चों की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इसकी पूजा विधि, मंत्र, भोग और महत्व के बारे में।

शीतला अष्टमी पूजा विधि

शीतला अष्टमी के दिन प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद शीतला माता की प्रतिमा या चित्र का गंगाजल से अभिषेक करें। देवी को सुंदर पुष्पों और मालाओं से सजाएं, उन्हें कुमकुम अर्पित करें और शृंगार सामग्री चढ़ाएं। फिर माता को बासी भोजन जैसे दही, चावल, रोटी और मिठाई आदि का भोग लगाएं। पूजा के समय शीतला माता की कथा, मंत्र और आरती का पाठ अवश्य करें। अंत में, पूजा में हुई किसी भी त्रुटि के लिए क्षमा मांगें और मां से अपनी मनोकामनाएं कहें।

मां शीतला पूजन मंत्र

  • शीतले त्वं जगन्माता शीतले त्वं जगत्पिता।
  • शीतले त्वं जगद्धात्री शीतलायै नमो नमः।।

शीतला अष्टमी भोग

शीतला अष्टमी के दिन मां शीतला को ठंडा यानी बासी भोजन का भोग लगाने की परंपरा है। इस विशेष भोग के लिए खाना एक दिन पहले ही बना लिया जाता है और उसे पूरी तरह ठंडा होने के बाद देवी को अर्पित किया जाता है। भोग में मुख्य रूप से दही-चावल, ठंडी रोटी, मीठी पूड़ी, मिठाई और अन्य शीतल चीजें शामिल होते हैं।

कैसे रखा जाता है व्रत?

शीतला अष्टमी के अवसर पर भक्त श्रद्धा भाव से व्रत करते हैं। इस दिन व्रती पूरे दिन अन्न का त्याग करते हैं और केवल पानी या फलाहार लेकर उपवास रखते हैं। शाम के समय जब शीतला माता की विधिपूर्वक पूजा की जाती है, तभी व्रत का पारण किया जाता है।

शीतला अष्टमी का महत्व

शीतला माता को आरोग्य की देवी माना जाता है। विशेषकर बच्चों को चेचक, खसरा, फोड़े-फुंसी और त्वचा संबंधी रोगों से बचाने के लिए उनकी पूजा की जाती है। मान्यता है कि शीतला अष्टमी के दिन व्रत रखने और मां शीतला की श्रद्धा से पूजा करने से शरीर को इन बीमारियों से रक्षा मिलती है। यह भी कहा जाता है कि मां शीतला अपने भक्तों के कष्ट दूर करती हैं और उन्हें शारीरिक कष्टों से राहत प्रदान करती हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।