Shattila Ekadashi 2026: वैदिक पंंचांग के अनुसार माघ मास में आने वाली एकादशी का नाम षटतिला एकादशी होता है। षटतिला एकादशी पर भगवान विष्णु की तिल से पूजा की जाती है। मतलब इस दिन तिल का भोग लगाने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, षटतिला एकादशी व्रत करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इस दिन किए गए दान पुण्य का भी व्यक्ति को दोगुना लाभ मिलता है। इस बार षटतिला एकादशी पर बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।  आइए जानते हैं तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त…

7 दिन बाद मंगल बनाएंगे ‘रूचक महापुरुष राजयोग’, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, अचानक धनलाभ के योग

षटतिला एकादशी तिथि 2026 (Shattila Ekadashi Kab Hai)

माघ माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 13 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजकर 16 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि अंत 14 जनवरी को शाम 5 बजकर 53 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि को आधार मानते हुए षटतिला एकादशी का व्रत 14 जनवरी को किया जाएगा।

षटतिला एकादशी शुभ मुहूर्त

षट्तिला एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त 05:28 ए एम से 06:22 ए एम तक है। इस समय में आप स्नान आदि से निवृत होकर षट्तिला एकादशी व्रत और विष्णु पूजा का संकल्प ले सकते हैं।

षटतिला एकादशी पर शुभ योग

इस एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं। इन योगों में पूजा करने का दोगुना फल प्राप्त होता है।

षटतिला एकादशी का पारण

षटतिला एकादशी का पारण 15 जनवरी 2026 को किया जाएगा। पारण के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 14 मिनट से सुबह 9 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

षटतिला एकादशी व्रत महत्व

षट्तिला एकादशी व्रत और पूजन से पाप मिटते हैं। साथ ही इस दिन जो व्यक्ति तिल का दान करता है, उसकी दरिद्रता मिट जाती है। वहीं ‘षट’ का अर्थ है छः और ‘तिला’ का अर्थ है तिल। इस एकादशी में तिल का छः प्रकार से उपयोग किया जाता है, तिल का स्नान, तिल का उबटन, तिल का हवन, तिल का तर्पण, तिल का भोजन और तिल का दान। ऐसा करने से जीवन में संपन्नता बनी रहती है।  

Astrology: पति और ससुराल के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं इन राशियों की लड़कियां, मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026