Shattila Ekadashi 2025 Daan: माघ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को षटतिला एकादशी कहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार षटतिला एकादशी का व्रत 25 जनवरी 2025 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का खास महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। ऐसी मान्यता है कि षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने के अलावा कुछ खास चीजों का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन इन खास चीजों का दान करके आप पुण्य कमा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं षटतिला एकादशी पर क्या दान करना शुभ माना जाता है।
कपड़ों का दान
षटतिला एकादशी के दिन कपड़ों का दान करना शुभ माना जाता है। फिलहाल सर्दियों का मौसम चल रहा है तो ऐसे में इस दिन जरूरतमंदों को गर्म कपड़े दान करें। यह बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और दूसरों की मदद करने से सुकून भी मिलता है।
तिल का दान
इस दिन तिल का दान करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। तिल से बनी चीजें जैसे तिल के लड्डू या तिल के तेल का दान भी कर सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन तिल का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।
धन का दान
षटतिला एकादशी पर अपनी क्षमता के अनुसार धन का दान जरूर करें। इससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।
अन्न का दान
जरूरतमंदों को अनाज या भोजन दान करना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। अगर संभव हो, तो उन्हें उनकी पसंद का खाना खिलाएं। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
पुस्तकों का दान
षटतिला एकादशी के दिन धार्मिक पुस्तकों का दान करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पुस्तकों का दान करने से मानसिक संतुष्टि मिलती है और भगवान विष्णु कृपा से हमारे ज्ञान में भी वृद्धि होती है।
षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन तिल का इस्तेमाल करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप षटतिला एकादशी पर भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ तिल संबंधी इन उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।