Shardiya Navratri Paan Ke Patte Ke Upay: शारदीय नवरात्रि का आरंभ 15 अक्टूबर 2023 से हो रहा है। नवरात्रि प्रारंभ होने के साथ मां शक्ति दुर्गा के नौ अवतारों की विधिवत पूजा की जाएगी। इस साल मां दुर्गा  हाथी में सवार होकर आ रही है। ऐसे में सुख-समृद्धि, वैभव लेकर आ रही है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की असीम कृपा पाने के साथ उन्हें खुश करने के लिए विभिन्न तरह के उपायों को अपनाते हैं। ऐसे में आप चाहे, तो नवरात्र के दौरान पान के पत्तों के खास उपायों को अपना सकते हैं। यह उपाय काफी असरदार माने जाते हैं। आइए जानते हैं पान से संबंधित उपायों के बारे में।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए

नवरात्रि के शुरुआत से अगले 5 दिनों तक रोजाना मां दुर्गा को एक पान का पत्ता चढ़ाएं और इसें चढ़ाने से पहले इसमें  मां दुर्गा का बीज मंत्र ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे या फिर अकेले ‘ ह्रीं’ लिख दें। इसके बाद मां को चढ़ा दें। लगातार पांच दिन चढ़ाएं। इसके बाद नवमी तिथि को इन सभी पत्तों को समेटकर एक लाल कपड़े में बांधकर धन वाले स्थान में रख दें।

नौकरी-व्यापार में सफलता के लिए

नौकरी में किसी न किसी तरह की परेशानी बनी रहती है और व्यापार में भी लगातार घाटा हो रहा है, तो नवरात्रि के दिन शाम के समय रोजाना मां दुर्गा को पान का बीड़ा चढ़ाएं। इससे लाभ मिलेगा।

हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए

अगर आप हर क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं, तो एक पान का पत्ता लेकर उसके दोनों ओर सरसों का तेल लगा लें। इसके बाद इसे शाम को मां दुर्गा को चढ़ा दें। इसके बाद जब सोने जा रहे हैं, तो इस पत्ते को अपने पास रख लें। इसके बाद दूसरे दिन इस पत्ते को ले जाकर मां दुर्गा के मंदिर के पीछे रख दें।

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए

घर से नकारात्मक ऊर्जा हटाने के लिए नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा को पान के पत्ते में थोड़ा सा केसर रखकर अर्पित करें। इसके साथ ही दुर्गा स्तोत्र और दुर्गा नामावली का पाठ करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।