Shardiya Navratri 2025 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में कुल चार नवरात्रि आती हैं, जिनमें से दो गुप्त नवरात्रि और दो प्रमुख नवरात्रि – चैत्र और शारदीय नवरात्रि होती हैं। गुप्त नवरात्रि तंत्र साधना के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है, जबकि चैत्र और शारदीय नवरात्रि मुख्य रूप से गृहस्थ लोग मनाते हैं। शारदीय नवरात्रि का आरंभ आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। देशभर में इस पर्व को बड़े धूमधाम और आस्था के साथ मनाया जाता है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा और व्रत का विशेष महत्व होता है। आइए जानें कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रही है, किस वाहन पर सवार होकर आ रही है। इसके साथ ही कलश स्थापना का मुहूर्त….

दिवाली से पहले सूर्य बनाएंगे शक्तिशाली आदित्य मंगल राजयोग, इन राशियों के चमकेंगे किस्मत के तारे, मिलेंगे नई नौकरी के अवसर

कब से आरंभ हो रही शारदीय नवरात्रि? (Shardiya Navratri 2025 Date)

शारदीय नवरात्रि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ 22 सितंबर को देर रात 01 बजकर 23 मिनट पर होगा, जो 23 सितंबर को देर रात 02 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। ऐस में शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से आरंभ हो रही है, जो 2 अक्टूबर को विजय दशमी यानी दशहरा के साथ समाप्त होगी।

शारदीय नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 2025 (Shardiya Navratri 2025 Ghatasthapana Muhurat)

द्रिक पंचांग के अनुसार घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06:09 से सुबह 08:06 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।

किस वाहन पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा

शशिसूर्ये गजारूढ़ा , शनिभौमे तुरंगमे ।
गुरुशुक्रे च दोलायां बुधे नौका प्रकीर्तिता ।।
फलम् – गजे च जलदा देवी , छत्रभङ्ग तुरंगमे ।
नौकायां सर्व सिद्धिस्यात् दोलायां मरणं धुव्रम् ।।

श्रीमददेवी भागवत महापुराण के इस श्लोक के अनुसार, मां दुर्गा का आगमन और प्रस्थान किस वाहन के साथ करेंगी। इसका निर्धारण सप्ताह के दिन के हिसाब से किया जाता है। इस बार नवरात्रि का आरंभ 22 सितंबर सोमवार से हो रहा है। इस श्लोक का अर्थ है कि यदि नवरात्रि की प्रतिपदा सोमवार या रविवार को हो, तो माता दुर्गा गज (हाथी) पर आरूढ़ होती हैं। अगर नवरात्रि शनिवार या मंगलवार को पड़े, तो माता घोड़े पर सवार मानी जाती हैं। यदि प्रतिपदा गुरुवार या शुक्रवार को हो, तो माता डोली (पालकी) पर आती हैं और यदि यह दिन बुधवार को हो, तो माता दुर्गा नौका (कश्ती) पर आरूढ़ होती हैं।

देवी मां का हाथी में सवार होकर आने का क्या है मतलब?

नवरात्रि में मां दुर्गा का गज यानी हाथी पर सवार होकर आना शुभ माना जाता है। इस वाहन में सवार होकर आने से वर्षा प्रचुर मात्रा में होती है। इसके साथ ही खुशियों की दस्तक होती है। सुख-समृद्धि बढ़ती है। इसका मतलब है कि पूरा साल सुख-समृद्धि, सौभाग्य लेकर आने वाला है। इसके साथ ही वर्षा होने के कारण अनाज आदि ठीक होगा।

Weekly Tarot Reading 8 To 13 September 2025: इस सप्ताह इन 5 राशियों को मिलेगी अचानक खुशखबरी, भाग्य भी देगा साथ, साप्ताहिक टैरो राशिफल

शारदीय नवरात्रि 2025 कैलेंडर (Shardiya Navratri Calendar 2025)

शारदीय नवरात्रि तिथियां 2025दिन / तिथिपूजा / पर्व
22 सितंबर 2025प्रतिपदामां शैलपुत्री पूजा
23 सितंबर 2025द्वितीयामां ब्रह्मचारिणी पूजा
24 सितंबर 2025तृतीयामां चंद्रघंटा पूजा
25 सितंबर 2025तृतीया
26 सितंबर 2025चतुर्थीमां कूष्मांडा पूजा
27 सितंबर 2025पंचमीमां स्कंदमाता पूजा
28 सितंबर 2025षष्ठीमां कात्यायनी पूजा
29 सितंबर 2025सप्तमीमां कालरात्रि पूजा
30 सितंबर 2025महाअष्टमीमां महागौरी पूजा
1 अक्टूबर 2025महानवमीमां सिद्धिदात्री पूजा
2 अक्टूबर 2025व्रत पारण / दशहरादुर्गा विसर्जन और दशहरा पर्व

सितंबर माह के पहले सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह सूर्य की बुध से सिंह राशि में युति हो रही है, जिससे त्रिग्रही के साथ बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।