Shardiya Navratri 2023 Calendar: सनातन धर्म में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इन दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करने के साथ कलश स्थापना करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की अमावस्या तिथि के साथ पितृ पक्ष समाप्त हो जाते हैं। इसके साथ ही अगले दिन यानी आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाती है। बता दें कि इस साल मां दुर्गा हाथी में सवार होकर आ रही हैं। ऐसे में इसका शुभ फल प्राप्त हो सकता है। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा करने के साथ घटस्थापना करने का विधान है। इस साल पूरे नौ दिनों के नवरात्रि पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि का कैलेंडर से लेकर घट स्थापना का शुभ मुहूर्त।

कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि 2023?

पंचांग के अनुसार,  आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 को रात 11 बजकर 24 मिनट से शुरू हो रहा है, जो 16 अक्टूबर 2023 को सुबह 1 बजकर 13 मिनट पर समाप्त हो रही है। उदया तिथि के कारण शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 से शुरू हो रहे हैं, साथ ही समापन 23 अक्टूबर को हो रहा है। इसके साथ ही समापन 24 अक्टूबर को दशमी तिथि के साथ हो रही है।

शारदीय नवरात्रि 2023 कलश स्थापना का मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना किया जाता है। ऐसे में इस साल 15 अक्टूबर को 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक कलश स्थापना करना लाभकारी सिद्ध होगा।

इस साल हाथी में सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा

शास्त्रों के अनुसार,  मां दुर्गा नवरात्रि के दौरान पृथ्वी में ही वास करती हैं। ऐसे में वह अपने लोक से किसी न किसी वाहन में सवार होकर आती हैं। इस साल रविवार के दिन से नवरात्रि आरंभ हो रहे हैं। ऐसे में वह हाथी में सवार होकर आएंगी। हाथी को ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में मां का गज में सवार होकर आने से सुख-समृद्धि, धन-संपदा के साथ खुशहाली आएगी।

शारदीय नवरात्रि कैलेंडर 2023

15 अक्टूबर 2023 – पहला दिन, घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा
16 अक्टूबर 2023 – दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
17 अक्टूबर 2023 – तीसरा दिन, मां चंद्रघंटा की पूजा
18 अक्टूबर 2023 -चौथा दिन, मां कूष्मांडा की पूजा
19 अक्टूबर 2023 – पांचवा दिन, मां स्कंदमाता की पूजा
20 अक्टूबर 2023 – छठा दिन, मां कात्यायनी की पूजा
21 अक्टूबर 2023 – सातवां दिन, मां कालरात्रि की पूजा
22 अक्टूबर 2023 – आठवां दिन, मां सिद्धिदात्री की पूजा
23 अक्टूबर 2023 – नवां दिन, मां महागौरी की पूजा नवरात्रि व्रत पारण
24 अक्टूबर 202- विजयादशमी, दशहरा

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।