Shardiya Navratri 2022 Lucky Rashi: शारदीय नवरात्र 26 सितंबर दिन सोमवार से आरंभ हो गए हैं। इस बार माता हाथी पर सवार होकर आई हैं। जो बहुत ही शुभ संकेत है। माता के हाथी पर सवार होने से देश में खुशहाली का माहौल रहेगा। साथ ही वर्षा अधिक होगी। वहीं आपको बता दें कि 24 सितंबर को वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे। जहां पर पहले से बुध ग्रह और सूर्य देव स्थित हैं। जिससे नवरात्रि त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको माता रानी के आशीर्वाद से करियर और व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं  ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि: आप लोगों के लिए यह नवरात्रि बहुत ही शुभ साबित हो सकते हैं। क्योंकि आपकी राशि में धन लाभ के योग बन रहे हैं। मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके करियर की समस्याएं हल होंगी। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। कारोबार में नए आर्डर आने से अच्छा मुनाफा हो सकता है। अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा है तो लाभ के संकेत हैं। हालांकि किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है।

मिथुन राशि: आप लोगों पर मां दुर्गा की असीम कृपा बनी रहेगी और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस समय आपके अटके काम पूरे होंगे। साथ ही धन की स्थिति बेहतर रहेगी। इस समय आपके खर्चों पर कंट्रोल बढ़ेगा। वहीं संपत्ति लाभ के भी उत्तम योग बन रहे हैं। साथ ही मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी व व्यापार करने वाले जातक अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बुध ग्रह की कृपा से आप करियर में कोई विशेष डील फाइनल कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा हो सकता है।

वृश्चिक राशि: त्रिग्रही योग नवरात्रि में का बनना आप लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में यह योग 11वें स्थान में बन रहा है। जिसे  ज्योतिष में आय और लाभ का स्थान माना जाता है। इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मी है। माता रानी की कृपा से आप व्यापार में अच्छी सफलता पाएंगे। इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं।

धनु राशि: आप लोगों को त्रिग्रही योग बनने से करियर और कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। क्योंकि इस योग का निर्माण आपकी गोचर कुंडली से दशम स्थान में हुआ है। जिसे कार्यक्षेत्र, व्यापार और जॉब का भाव माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा और लोगों में आपकी छवि में भी सुधार आएगा। मां दुर्गा की कृपा से घर पर जो तनावपूर्ण स्थितियां चल रही हैं, उनको आप आसानी से संभालने में सक्षम हो जाएंगे। जो लोग अविवाहित है, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।