Sharad Navratri 2022: इस बार शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर 2022 से शुरू हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार माता का आगमन हाथी पर हो रहा है। ऐसे में कई शुभ संयोग बन रहे हैं। जिसका कई राशि पर अच्छा प्रभाव पड़ सकता है।
नवरात्रि 26 सितंबर 2022 से शुरू होकर 5 अक्टूबर 2022 तक चलेगा। ज्योतिष के अनुसार 26 सितंबर 2022 को सुबह 6.20 बजे से 10.19 बजे तक कलश स्थापित किया जा सकता है। यह कलश स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। हर एक दिन की पूजा का अलग- अलग महत्व बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि इन दिनों विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा और पाठ करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते है।
ज्योतिष के अनुसार नवारात्रि कई राशियों के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है, तो वहीं कई के लिए सामान्य रह सकता है। किन-किन राशि के लिए यह लाभकारी हो सकता है, यहां हम उन राशि के बारे में बताएंगे।
वृषभ राशि
नवरात्रि के दौरान इस राशि के जातकों को करियर में अच्छें नतीजे मिल सकते हैं। आय में बढ़ोतरी होने से आर्थिक मजबूती भी आ सकती है। नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए भी यह उत्तम समय हो सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के आय में बढ़ोतरी हो सकती है। धन लाभ भी हो सकता है। निवेश कार्यो में भी फायदा हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते अच्छें रहेंगे।
कुंभ राशि
इस दौरान जातकों को निवेश से फायदा हो सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। करियर में भी अच्छें नतीजे मिल सकते हैं। पिछली समस्याओं से भी निजात मिल सकता है।
धनु राशि
कोरोबार में लाभ हो सकता है। सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा। इस कारण आपकी छवि में भी बढ़ोतरी हो सकती है। तनाव जैसी परेशानियां कम हो सकती है। साथ ही निजी जीवन भी अच्छा रहेगा।