Shani Dev Vakri In Meen And Jupiter Rise: ज्योतिष शास्त्र मुताूबिक ग्रह समय- समय पर वक्री और उदय होते हैं। आपको बता दें कि 13 जुलाई को न्यायाधीश शनि देव वक्री होने जा रहे हैं तो वहीं गुरु ग्रह 7 जुलाई को उदित होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि गुरु ग्रह 12 साल बाद मिथुन राशि में उदित होने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही देश- विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु का उदय और शनि देव का वक्री होना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से लग्न भाव पर वक्री तो वहीं गुरु ग्रह सुख स्थान पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही माता-पिता या वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और घरेलू मामलों में सामंजस्य स्थापित होगा। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और सामंजस्य बढ़ेगा। यह समय संपत्ति खरीदने या वाहन लेने के लिए भी शुभ है। जॉब करने वाले लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का वक्री होना और गुरु ग्रह का उदित होना वृष राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव पर उदित होंगे तो वहीं शनि देव 11वें भाव पर उल्टी चाल चलेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही निवेश के लिए यह समय अच्छा है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है और नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। वहीं इस समय आपके करियर में तरक्की की संभावना है और आपकी मेहनत का फल आपको प्रमोशन और वेतन वृद्धि के रूप में मिलेगा। वृष राशि के लोग अपने बच्चों से अच्छी खबर की उम्मीद कर सकते हैं और पारिवारिक जीवन में शांति और खुशियां रहेंगी। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।
तुला राशि (Libra Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना और गुरु ग्रह का उदित होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से छठे स्थान पर तो वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आफको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही करियर में नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी और स्टूडेंट्स को शिक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए यह समय मुनाफा कमाने और नई योजनाएं लागू करने का है। वहीं इस समय आप शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे। साथ ही आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं।