Guru Atichari 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार गुरु बृहस्पति गोचर करते हुए मिथुन राशि में 14 मई को प्रवेश करेंगे और अतिचारी गति से चलते हुए 5 महीने बाद कर्क राशि में 18 अक्तूबर को प्रवेश कर जाएंगे। वहीं, इस बीच शनि भी वक्री रहेंगे। ऐसे में गुरु के अतिचारी होने से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को आक्समिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही इन लोगों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का अतिचाली चाल चलना शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप कोई धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस समय आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। वहीं विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। प्रॉपर्टी से लाभ के योग बन रहे हैं और पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।
मीन राशि (Meen Zodiac)
गुरु ग्रह की अतिचारी चाल चलना आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी राशि से सुख और समृद्धि के भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त होगा। वहीं इस समय पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यावसायिक दृष्टि से यह समय उन्नति का है। नौकरी में नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे और व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। साथ ही माता के साथ संबंध मजबूत होंग।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का अतिचारी चाल चलना अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पैसों के निवेश के लिए यह उचित समय है। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी और विवाहित जोड़ों के बीच प्रेम बढ़ेगा। वहीं इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।