Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह में से शनि को सबसे ज्यादा क्रूप और गंभीर माना जाता है क्योंकि वह कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। क्रूर होने के बावजूद वह अच्छे फल भी देते हैं। माना जाता है कि अगर शनि किसी व्यक्ति पर प्रसन्न हो जाए, तो वह उसकी किस्मत बदल सकता है और साधारण व्यक्ति को भी बड़ा सम्मान दिला सकता है। न्याय के देवता शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में कभी न कभी शनि की साढ़े साती या ढैय्या जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है। शनि जब किसी राशि में प्रवेश करते हैं, तो वह चांदी, सोना, लोहा, तांबा पाये में सवार होकर प्रवेश करते हैं। ये भाव के हिसाब से निर्धारित किया जाता है। उसकी स्थिति के अनुसार शुभ या अशुभ परिणाम देता है। शनि की राशि परिवर्तन और वह आपकी चंद्र राशि में किस भाव में स्थित है, इसी आधार पर उसके प्रभाव का निर्धारण किया जाता है। बता दें कि शनि इस समय मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। शनि मीन राशि में प्रवेश करके कुछ राशि में चांदी के पाये के साथ विराजमान है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

इन राशियों के जातक पहन लें ये जादुई रत्न, प्रत्याशित धन लाभ से लेकर करियर में भरेंगे उड़ान, ऐसे करें धारण

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि मार्च 2025 में मीन राशि में प्रवेश कर गए थे और जून 2027 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में शनि जिन जातक की जन्म राशि से 2, 5 या 9वें भाव में स्थित हो, तो चांदी का पाया बनता है। 2025 में शनि मीन राशि में गोचर कर इन भावों में रहने वाले जातकों को 2027 तक बंपर लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

शनि इस राशि के दूसरे भाव में रहेंगे, जिससे कुंभ राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नौकरीपेशा जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग हैं और साल 2027 तक आपको काम से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। बड़े मुनाफे की संभावनाएं बनेंगी, पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग रहेंगे। विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है। सरकारी कार्यों में आ रही परेशानियां दूर होंगी और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे और जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शनि इस राशि के नवम भाव में रहेंगे, जिससे कर्क राशि के जातकों के लिए चांदी का पाया लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति, वेतन वृद्धि और इन्क्रीमेंट मिलने के योग बनेंगे। उच्च शिक्षा या करियर के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। लंबे समय से चल रही अड़चनें दूर होंगी और हर कार्य में सफलता मिलने लगेगी। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। नवम भाव में शनि और अष्टम भाव में राहु की स्थिति के कारण आपके प्रयासों का भरपूर लाभ मिलेगा।

Karwa Chauth 2025: 09 या 10 अक्टूबर, कब है करवा चौथ? अभी नोट कर लें सही तारीख, मुहुर्त, चंद्रोदय का समय और महत्व

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

शनि इस राशि के पांचवें भाव में रहेंगे, जिससे चांदी का पाया बनने से वृश्चिक राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। आत्मचिंतन कर आप खुद में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा और पूर्व में किए गए प्रयासों का फल मिलेगा। पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। विदेश यात्रा से जुड़ी अड़चनें दूर होंगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे और आप सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और वाहन, संपत्ति जैसी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। यह समय आपके लिए हर क्षेत्र में सफलता लेकर आ सकता है।

धनतेरस से पहले इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, सूर्य बनाएंगे पावरफुल योग, आकस्मिक धन लाभ के योग

सितंबर माह का तीसरे सप्ताह सूर्य और शुक्र अपनी राशि बदलने वाले हैं, जिससे कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ युति करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।