Shani Vakri 2024: कर्मफल दाता और न्याय के देवता शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि एक राशि में शनि को दोबारा आने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है। इस राशि में मार्च 2025 तक रहने वाले हैं। लेकिन इनकी स्थिति में किसी न किसी तरह से बदलाव होता रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि 30 जून को सुबह 12 बजकर 35 मिनट पर कुंभ राशि में ही वक्री होने वाले हैं। इस अवस्था में 15 नवंबर तक रहेंगे। शनि के वक्री अवस्था में होने से कुछ राशि के जातकों को लाभ, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। अगले  अगले 139 किन राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आइए जानते हैं किन राशियों की चमकेगी किस्मत…

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में शनि आठवें भाव में वक्री होने वाले हैं। इस राशि के सातवें और आठवें भाव के स्वामी शनि है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित रूप से धन लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवन विकास की ओर अग्रसर होगा। नौकरी में कुछ अवसर आप खो सकते हैं। लेकिन समय के साथ आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार में थोड़ा सोच-समझकर काम करेंगे, तो आपको सफलता और धन लाभ जरूर मिल सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अचानक लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। आपका मन प्रसन्न हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से जो आप सपना देख रहे , तो वह अब पूरा हो सकता है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि के साथ-साथ प्रमोशन के चांसेस नजर आ रहे हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही रुके काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि में शनि दूसरे भाव में वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का उल्टी चाल चलना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आने वाले समय में आपको खूब मुनाफा मिल सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही नौकरीपेशा जातकों को अच्छी नौकरी के अवसर मिल सकते है। आपके काम और लगन की प्रशंसा हो सकती है। व्यापार में भी मुनाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। हो सकता है कि आपको तुरंत लाभ न मिले, लेकिन भविष्य में आपको इससे काफी मुनाफा मिल सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।