Shani Retrograde 2024: कर्मफलदाता और न्याय के देवता शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, क्योंकि वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में शनि का प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन पर लंबे समय तक रहता है। बता दें कि साल 2024 में शनि राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। लेकिन उनकी स्थिति में बदलाव अवश्य होगा। जिसका असर भी हर राशि के जातकों के जीवन में अच्छा या फिर बुरा पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्मफल दाता शनि 30 जून को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर वक्री होंगे, जो 15 नवंबर को शाम 7 बजकर 52 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे। शनि के उल्टी चाल चलने से नवंबर तक कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है, तो कुछ ऐसी राशियां है जिन्हें बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन सी है वो भाग्यशाली राशियां…
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
शनि के उल्टी चाल से चलने से वृषभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। इसके साथ ही आपकी मेहनत का आपको फल मिलेगा। ऐसे में बोनस, इंक्रीमेंट हो सकता है और कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बैंक बैलेंस बढ़ेगा। कारोबार में भी मुनाफा मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति में भी लाभ मिल सकता है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि में शनि पांचवें भाव में उल्टी चाल चलेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर में लाभ मिलेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। सभी तरह के रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के हर एक क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि में शनि सप्तम भाव में वक्री होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों का दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यापार में भी खूब मुनाफा के साथ बढ़ोतरी के चांसेस नजर आ रहे हैं। तरक्की के साथ खूब पैसा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां मिलेगी। नौकरी में भी तरक्की मिलने के पूरे आसार है। नी नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। इस साल आपको अपार धन-संपदा की प्राप्ति हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
