Shani Vakri 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्मफल दाता और न्याय देवता शनि देव के गोचर का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। इस समय शनि कुंभ राशि में विराजमान है। इसके साथ ही आने वाली 17 जून 2023 को रात 10 बजकर 48 मिनट पर इसी राशि में वक्री यानी उल्टी चाल से चलने लगेंगे। इसके साथ ही  शनि देव कुंभ राशि में 4 नवंबर, 2023 की सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक वक्री रहेंगे और फिर पुन: मार्गी हो जाएंगे। शनि के वक्री होने से कई राशियों को लाभ, तो कई राशियों के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। शनि के कुंभ राशि में वक्री अवस्था किन राशियों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। जानिए

शनि के वक्री होने से ये राशियां रहें संभलकर

मेष राशि

शनि की उल्टी चाल इस राशि के जातकों के जीवन पर अधिक असर डाल सकती है। अधिक मेहनत करने के बावजूद कम सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शारीरिक और मानसिक तनाव हो सकता है। वैवाहिक और लव लाइफ में भी थोड़ा तनाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि धन लाभ के आसार नजर आ रहे हैं।

वृषभ राशि

इस राशि में शनि दशम भाव में वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को आने वाला कुछ समय भागदौड़ भरा रहने वाला है। नई नौकरी तलाश रहे लोगों को थोड़ा इंतजार करना लाभकारी हो सकता है। इसके साथ ही कई कामों में थोड़ा सा विलंब हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कर्क राशि

इस राशि की पहले से ही शनि की ढैया चल रही है। इसके साथ ही अष्टम भाव में शनि वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में थोड़ी मुश्किलें  उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र को लेकर थोड़ा मूड खराब हो सकता है। लेकिन मानसिक तनाव को खुद के ऊपर हावी बिल्कुल भी न होने दें। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है।

तुला राशि

इस राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना थोड़ी मुश्किलें बढ़ा सकता है। नौकरी को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। अगर नौकरी बदलने चाहते हैं, तो थोड़ा समय दें।  लव लाइफ में थोड़ी सी परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि

शनि इसी राशि में वक्री हो रहे हैं। इसके साथ ही आपकी राशि में शनि की साढ़े साती चल रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को शारीरिक और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।  स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा सचेत रहने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में भी तनाव हो सकता है, लेकिन समय के साथ सब अच्छा हो सकता है। करियर को लेकर थोड़ा सचेत रहें।