Kendra Trikon Rajyog: हिंदू शास्त्रों के अनुसार, भगवान शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। नवग्रहों में से एक शनि का विशेष महत्व है। यह ग्रह सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, क्योंकि यह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में शनि की स्थिति में परिवर्तन काफी मायने रखती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि 17 जून को रात 10 बजकर 48 मिनट को कुंभ राशि में ही वक्री हो जाएंगे। इस अवस्था में वह केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। केंद्र त्रिकोण राजयोग जातक के लिए काफी भाग्यशाली माना जाता है, क्योंकि इस राजयोग के बनने से व्यक्ति का भाग्योदय तो होता ही है। इसके साथ ही पदोन्नति भी होती है। इस शुभ राजयोग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग शुभ साबित हो सकता है।
केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से इन राशियों पर पड़ेग सकारात्मक प्रभाव
मेष राशि (Mesh Zodiac Sign)
केंद्र त्रिकोण राजयोग मेष राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शनि के वक्री होने से इस राशि के जातकों को धन लाभ के साथ पदोन्नति मिल सकती है। लंबे समय से चली आ रही समस्या से भी निजात मिल सकती है। बिजनेस की बात करें, तो उसमें भी सफलता के साथ अधिक मुनाफा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है।
वृषभ राशि ( Taurus Zodiac Sign)
शनि के वक्री होने से बना केंद्र त्रिकोण राजयोग इस राशि के जातकों को बंपर लाभ दे सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। इसके साथ ही नई नौकरी की तलाश भी पूरी हो सकती है। अच्छा ऑफर मिलने के साथ पदोन्नति भी हो सकती है। ऐसे में आपके ऊपर कई बड़ी जिम्मेदारियां भी आ सकती है। परिवार का पूरा साथ मिलेगा और पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac Sign)
केंद्र त्रिकोण राजयोग इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पर शुभ असर डालने वाला है। इस राजयोग के बनने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी और बिगड़ते हुए काम एक बार फिर से बनना शुरू हो जाएंगे।