वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय कर्मफलदाता शनि स्वराशि कुंभ राशि में विराजमान है। वहीं, आने वाली जून की 17 तारीख को शनि अपनी स्वराशि में ही उल्टी चाल से चलेंगे। शनि के वक्री चाल से कई राशियों की किस्मत खुल सकती है। जानिए किन राशियों के हाथ लगेगा कुबेर का खजाना।
बता दें कि शनि 17 जून 2023 को रात 10 बजकर 48 मिनट पर इसी राशि में वक्री यानी उल्टी चाल से चलने लगेंगे। इसके साथ ही शनि देव कुंभ राशि में 4 नवंबर, 2023 की सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक वक्री रहेंगे और फिर पुन: मार्गी हो जाएंगे।
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि जो पिछले गोचर में आपको फल देना चाहते थे वो अब देना शुरू कर देंगे। ऐसे में आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी सही रहने वाली है, लेकिन पिता का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। इसके साथ ही नौकरी में ट्रांसफर भी हो सकता है।
सिंह राशि
इस राशि में शनि सातवें भाव में अपना प्रभाव दिखाएंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी और बिजनेस में काफी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। कोई काम किसी कारण अटक गया था, तो वह अब पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा सय बीतेगा। मेहनत का आपको पूरा फल मिलने वाला दिन आ गया है। इसके साथ ही किसी को उधार देने से बचें।
धनु राशि
शनि कुंभ राशि में वक्री होकर धनु राशि के जातकों के जीवन में की तरह की खुशियां ला सकता है। इस राशि के जातकों के कई सपने पूरे हो सकते हैं। कार्यस्थल में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे में पदोन्नति के साथ इंक्रीमेंट मिल सकता है। भाई-बहनों से थोड़े बहुत तनाव के बीच प्रेम बढ़ेगा। किसी यात्रा में भी जा सकते हैं। इसके साथ ही रुके काम एक बार फिर से बनने लगेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी अपार सफलता मिल सकती है। मेहनत के बल पर आप बुलंदियों को छू सकते हैं।