Shani Uday 2025: न्याय के देवता शनि को कर्मफल दाता, दंडनायक कहा जाता है, क्योंकि वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसी के कारण कहा जाता है कि व्यक्ति को धर्म के मुताबिक कार्य करना चाहिए, जिससे शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहें। बता दें कि शनि इस समय कुंभ राशि में अस्त अवस्था में विराजमान है। इसी बीच शनि 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 6 अप्रैल को मीन राशि में ही उदित हो जाएंगे। शनि के मीन राशि में उदित होने से इन तीन राशियों को किस्मत का साथ मिल सकता है। आइए जानते हैं मीन राशि में शनि के उदित होने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का उदित होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के छठे और सातवें भाव के स्वामी होकर आठवें भाव में उदित होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के करियर के साथ-साथ निजी जीवन में काफी अधिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। पेशेवर जीवन काफी अच्छा रहने वाला है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि होगी। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो काफी अच्छी रहने वाली है। शनि की सातवीं दृष्टि दूसरे भाव यानी धन के भाव में पड़ रही है, जिससे आपको हर क्षेत्र से धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। हालांकि किसी भी प्रकार का धन संबंधी निर्णय से पहले बचाव करें। कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। धैर्य, अनुशासन से रहेंगे, तो आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है।

वृषभ राशि(Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के शनि के उदित होने से खूब लाभ मिल सकता है। इस राशि के ग्यारहवें भाव में उदित होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। करियर के क्षेत्र में चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी और तरक्की के साथ-साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। आपको कई नए ऑर्डर मिल सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक होगी। इसके साथ ही पैसों की चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी और आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। बड़े भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। इसके साथ ही छात्रों के लिए शनि का उदित होना लाभकारी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि का उदित होना अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के छठे भाव में उदित हो रहे हैं। ऐसे में करियर में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को अपार सफलता हासिल कर सकते हैं। शनिदेव की कृपा से एकाग्रता में तेजी से वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से कानूनी मामलों में फंसे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही परिवार में संपत्ति को लेकर चला आ रहा विवाह समाप्त हो सकता है। सेहत के लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति के हिसाब से कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं मार्च माह का तीसरा सप्ताह किन राशियों के लकी होगा और किन्हें संभलकर रहने की जरूरत है। जानें साप्ताहिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक