Shani Trayodashi Shubh Muhurat 2024: हिंदू धर्म में शनि त्रयोदशी का व्रत बहुत शुभ माना जाता है। शनि त्रयोदशी व्रत को शनि प्रदोष भी कहते हैं। बता दें कि जब त्रयोदशी तिथि शनिवार को पड़ती है, तो इसे शनि त्रयोदशी कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और शनि देव की पूजा का खास महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, त्रयोदशी का व्रत करने से मानसिक शांति, सुख-समृद्धि और जीवन में सफलता मिलती है। इसके साथ ही इस दिन व्रत रखने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शनि त्रयोदशी कब है। साथ ही जानिए शनि त्रयोदशी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

शनि त्रयोदशी की तिथि (Shani Trayodashi 2024 Tithi)

हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 28 दिसंबर को तड़के सुबह 2 बजकर 28 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 29 दिसंबर को तड़के सुबह 3 बजकर 32 मिनट पर होगा। ऐसे में शनि त्रयोदशी का व्रत 28 दिसंबर को रखा जाएगा।

शिव पूजन मंत्र (Shiv Puja Mantra)

ॐ नमः शिवाय।

ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।

शनि देव पूजन मंत्र (Shani Dev Puja Mantra)

ॐ शं शनैश्चराय नमः।

ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।

छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥

शनि त्रयोदशी पूजा विधि (Shani Trayodashi Puja Vidhi)

शनि त्रयोदशी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लें। उसके बाद घर के मंदिर को अच्छे से साफ करें। फिर भगवान शिव के सामने व्रत का संकल्प लें। अब भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति स्थापित करें। उसके बाद दीपक जलाएं और भगवान को फल, फूल, मिठाई और बेलपत्र अर्पित करें। इस बात का ध्यान रखें कि पूजा करते समय आपका मुख उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। प्रदोष काल यानी शाम के समय पूजा करना शुभ माना जाता है। दिनभर फलाहार करें। फिर शिव पूजा के बाद व्रत का पारण करें।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।