Shani Planet Transit In Kumbh: साल 2023 शुरू होने में लगभग ढेड़ महाने का समय बचा हुआ है। जिससे हर इंसान के मन में यह सवाल है कि उसके लिए नया साल कैसा रहेगा। आपको बता दें कि साल की शुरुआत में शनि देव कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जो उनकी मूलत्रिकोण राशि मानी जाता है। मतलब शनि इस राशि में बहुत अच्छा फल प्रदान करते हैं। इसलिए शनि के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको साल 2023 के शुरुआत के 3 महीने शुभ साबित हो सकते हैं। इस दौरान इनको व्यापार में धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि: आप लोगों के लिए शनि का गोचर लाभप्रद साबित हो सकते हैं। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से शनि देव दूसरे भाव में गोचर करेंगे। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धलनाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। वहीं इस दौरान आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा और व्यापार से जुड़े जातकों को भी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। शनि देव के शुभ प्रभाव से आय के अन्य स्रोतों को बढ़ाने पर काम करेंगे और सफल भी होंगे। वहीं शनि देव आपकी राशि के ही स्वामी है। इसलिए शनि का गोचर आपको लाभप्रद साबित हो सकता है।
मिथुन राशि: शनि देव का गोचर आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से यह गोचर नवम भाव में होने जा रहा है। जिसे भाग्य स्थान और विदेश का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। जो काम अटके हुए थे उनमें सफलता मिलेगी। साथ ही धन आगमन के नए- नए स्त्रोत बनेंगे। इस दौरान जमीन-जायदाद और स्थायी संपत्ति से संबंधित मामलों में लाभ का योग बनेगा। वहीं जो लोग वाहन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, उनकी योजनाएं सफल हो जाएंगी। इस समय आप व्यापार के सिलसिले से छोटी या बड़ी यात्रा भी कर सकते हैं। जो लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं।
वृष राशि: आप लोगों के लिए शनि ग्रह का कुंभ राशि में गोचर करियर और व्यापार की दृष्टि से शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के 10वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे नौकरी और कार्यक्षेत्र का स्थान माना जाता है। इसलिए जो लोग बेरोजगार हैं उनको इस समय नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है।
साथ ही इस दौरान आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना भी बढ़ेगी। साथ ही लगातार मेहनत करते रहने से धन से संबंधित जुड़ी समस्याओं में भी राहत मिलेगी। वहीं अगर आप नौकरी में कार्यरत हैं तो कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है। साथ ही सीनियर और जूनियर का साथ मिल सकता है।