Shatank Yog 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार दंडाधिकारी शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं, इसलिए उनका प्रभाव किसी भी राशि पर लंबे समय तक बना रहता है। वर्तमान में शनि मीन राशि में मार्गी हो गए हैं। जिसके कारण वे समय-समय पर विभिन्न ग्रहों के साथ युतियां बनाते रहेंगे। अब शनि और सूर्य के विशेष संयोग से शतांक योग बनने जा रहा है। 7 दिसंबर को सूर्य और शनि एक-दूसरे से 100 डिग्री की दूरी पर होंगे, जिसके परिणामस्वरूप सेंनटाइल या शतांक योग का निर्माण होगा। इसे अंग्रेजी में Centile Combination या 100° Combination कहा जाता है। इस शुभ योग के प्रभाव से तीन राशियों को हर क्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता, सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और तरक्की मिलने की संभावनाएं तेज हो जाएंगी। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें सूर्य-शनि का शतांक योग किन राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पिता-पुत्र होने के बावजूद सूर्य-शनि एक-दूसरे के साथ शत्रुता का भाव रखते हैं। 7 दिसंबर को शनि मीन राशि में विराजमान होंगे, लेकिन उनका अंश बल काफी होंगे। वह 0-6 अंश बल के बीच में होंगे। ऐसे में शनि का प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन में कम देखने को मिलने वाला है। ऐसे में वृश्चिक राशि में विराजमान सूर्य के साथ बना शतांक योग कई राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकता है। आइए जानते हैं किन-किन राशियों को इस शुभ योग का लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-शनि का शतांक योग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में शनि और दशम भाव में सूर्य विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ के साथ-साथ पैसों की बचत कर पाने में सफल होंगे। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। पदोन्नति के साथ-साथ आपके काम की तारीफ की जाएगी। नेतृत्व क्षमता में भी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। बैंक-बैलेंस भी तेजी से बढ़ेगा। स्वास्थ्य भी सुधार देखने को मिलने वाला है। शनि आपकी वाणी को प्रभावशाली बनाएंगे। ऐसे में आप अपनी बात कह पाने में सफल होंगे। लोग आपकी बात मानेंगे और सम्मान करेंगे। भौतिक सुखों की भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े जातकों को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

मीन राशि के जातकों के लिए भी शतांक योग अनुकूल प्रभाव डाल सकता है। इस राशि के लग्न भाव में शनि और नवम भाव में सूर्य विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। हर क्षेत्र में सफलता के साथ किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबी दूरी की कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा और धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे। जो छात्र विदेशों में उच्च शिक्षा पाना चाहते हैं, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। अपने पिता और गुरुओं का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। पिता का स्वास्थ्य भी अच्छा होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शतांक योग किस्मत को चमका सकता है। इस राशि के पंचम भाव में शनि और लग्न भाव में सूर्य विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को व्यापार, शिक्षा और आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आय में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आपके द्वारा की जा रही मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। शेयर के द्वारा काफी पैसा कमा सकते हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा जाने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि, बोनस आदि मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें