Shani Shukra Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर एक ग्रह निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर देखने को मिल सकता है। ऐसे ही नवग्रह में से कर्मफल दाता शनि और दैत्यों के गुरु शुक्र राशि परिवर्तन के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। बता दें कि दोनों ग्रह इस समय मीन राशि में विराजमान है। वहीं 28 अप्रैल को शुक्र- शनि नक्षत्र में भी युति कर रहे है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं मित्र ग्रह शुक्र-शनि की युति किन राशियों को बंपर लाभ दे सकती है…
हर बिगड़ा काम बनेगा, बस घर से निकलते वक्त ये 5 काम करें
द्रिक पंचांग के अनुसार, 26 अप्रैल को रात 12 बजकर 2 मिनट पर शुक्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 16 मई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। वहीं दूसरी ओर न्याय के देवता शनि 28 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 28 अप्रैल को दोनों ग्रहों की युति हो रही है। शनि के अपने ही नक्षत्र में युति होने से कई राशि के जातकों के जीवन में सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र-शनि की युति अनुकूल साबित हो सकती है। उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में दोनों ग्रहों प्रवेश करके इस राशि के छठे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की सेहत पर अच्छा असर देखने को मिलने वाला है। मामा के साथ आपके रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। कई माध्यमों से आपको धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि-शुक्र की युति लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस राशि के जातकों को नौकरी-व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों के लिए ये अवधि काफी शानदार हो सकती है। घर-परिवार, दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। भाई-बहनों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र-शनि की युति लाभकारी हो सकती है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के नौवें भाव में दोनों ग्रहों की युति होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। खुशियों की दस्तक हो सकती है। अध्यात्म की ओर आपकी तेजी से रुचि बढ़ सकती है। ऐसे में किसी तीर्थ स्थान में जाने की योजना बना सकते हैं। शुक्र देव भी फलदायी साबित हो सकते हैं। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल हो सकते हैं. वाहन, घर खरीद सकते हैं या फिर घर का रिनोवेशन करा सकते हैं।
मई माह में गुरु, राहु-केतु के अलावा शुक्र, बुध और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि मई माह में कई राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं मई माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।