Shani Shukra Yuti 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और शनि को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में इनकी स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। दैत्यों के गुरु शुक्र हर 26 दिन में राशि परिवर्तन करते है। वहीं दूसरी ओर न्याय के देवता शनि करीब ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते है जिसके कारण इसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। बता दें कि साल के अंत में शुक्र और शनि की युति होने वाली है, जो काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दरअसल, शुक्र दिसंबर माह के अंत में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे जहां पहले से ही शनि विराजमान है। ऐसे में शुक्र-शनि की युति कई राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी है वो लकी राशियां….
द्रिक पंचांग के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र 28 दिसंबर को रात 11 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि में 28 जनवरी 2025 तक रहने वाले हैं। ऐसे में शनि के साथ युति 28 जनवरी 2025 तक रहेगी।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि और शुक्र का ये संयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में दोनों ग्रहों की युति कर्म भाव यानी दशम भाव में होगी। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। आपके द्वारा किसी भी काम में की जा रही मेहनत का फल अब आपको मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। व्यापार के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा बनाई गई रणनीति आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में शनि और शुक्र की युति छठे भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में खूब लाभ मिल सकता है। व्यापार में आपको खूब मुनाफा मिल सकता है और अपने प्रतिद्दियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। शत्रुओं के ऊपर विजय प्राप्त होगी। इसके साथ ही कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र-शनि की युति लाभकारी हो सकती है। ये युति चतुर्थ भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही वाहन, घर या फिर प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही सरकारी कामों में सफलता हासिल हो सकती है। टेंडर मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। इसके साथ ही माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में तत्पर हो सकते हैं।
दिसंबर माह में शुक्र कुंभ राशि में भी प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में नए साल 2025 में इन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इस लिस्ट में आपकी राशि है कि नहीं
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।