ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। कर्मफल दाता और आयु प्रदाता शनिदेव भी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि देव मकर राशि से निकलकर 29 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शनि देव एक राशि में लगभग 30 महीने तक विराजमान रहते हैं। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही मीन राशि वालों पर शनि साढे़साती का प्रथम चरण प्रारम्भ हो जाएगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा प्रथम चरण का प्रभाव…

मीन राशि पर शुरू होगी शनि साढे़साती:

वैदिक पंचांग के अनुसार 1 जनवरी 2022 से लेकर 29 अप्रैल 2022 तक धनु, मकर और कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। वहीं 29 अप्रैल को शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही मीन राशि वालों पर शनि साढ़ेसाती का प्रथम चरण शुरू हो जाएगा। जबकि धनु वालों को इससे मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही मकर राशि वालों पर इसका आखिरी मतलब तीसरा चरण प्रारंभ हो जाएगा और कुंभ राशि वालों पर साढे़साती का तीसरा चरण आरंभ हो जाएगा। 

12 जुलाई को मकर राशि में करेंगे शनिदेव प्रवेश:

दरअसल शनिदेव 12 जुलाई तक कुंभ राशि में रहने के बाद फिर से मकर राशि में गोचर कर करेंगे। जिससे धनु राशि वाले फिर से शनि की चपेट में आ जायेंगे और मीन राशि वाले 17 जनवरी 2023 तक शनि साढ़ेसाती से मुक्त रहेंगे। इस दौरान मकर और कुंभ वालों पर भी शनि साढ़ेसाती रहेगी।

जानिए, साढे़साती के प्रथम चरण का प्रभाव: 

प्रथम चरण में शनि जातक के मस्तक पर रहते हैं। इसमें व्यक्ति को आर्थिक और मानसिक कठिनाईओं का सामना करना पड़ता है, जितनी आमदनी होती है उससे ज्यादा खर्च होते हैं। व्यक्ति को नींद से जुड़ी समस्याओं साथ ही और भी प्रकार की स्वास्थ समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सोचे गए कार्य पूरे नहीं होते और धन से जुड़ी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। दाम्पत्य जीवन में कठिनाईयां आती हैं और मानसिक चिंताओं में बढ़ोतरी होती है। आंख और नाक से संबंधित कोई रोग हो सकता है। साथ ही साढे़साती के प्रथम चरण के प्रभाव से व्यक्ति कुछ गलत फैसले भी ले जाता है और उसको बाद में पछताना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022