Palmistry Shani Rekha: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ में मौजूद रेखा और चिह्नों से उसके भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में पता लगाया जा सकता है। साथ ही व्यक्ति के हाथ में कुछ ऐसी प्रमुख रेखाएं होती हैं जो व्यक्ति कम उम्र में ही अच्छी धन- संपत्ति पा लेता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं शनि रेखा के बारे में, अगर हथेली में शनि रेखा बहुत प्रबल होती है, तो व्यक्ति को बहुत कम मेहनत में भी बड़ी सफलता हाथ लग जाती है। आइए, जानते हैं हथेली में कहां होती है शनि रेखा और इसके होने से व्यक्ति को क्या-क्या लाभ मिलता है?

हथेली में यहां होती है शनि रेखा

शनि रेखा रेखा मणिबंध या हाथ के मध्य भाग से शुरू होती है और शनि पर्वत तक जाती है। आपको बता दें हथेली की मध्यमा उंगली के नीचे वाला स्थान शनि पर्वत कहलाता है।  हाथ में गहरी, स्‍पष्‍ट और अखंड शनि रेखा का होना बहुत शुभ होता है।

शनि रेखा प्रबल होने पर

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार तो हथेली में प्रबल शनि रेखा होने पर व्यक्ति को किसी अधिकारी पद पर जॉब मिलती है और अगर ऐसा व्यक्ति कोशिश करे, तो सरकारी नौकरी के लिए मेहनत करने पर उसे सफलता भी मिलती है। साथ ही ऐसे व्यक्ति को समाज में खूब मान- सम्मान प्राप्त होता है।

समाज में बनाते हैं अलग पहचान

स्वप्न शास्त्र मुताबिक अगर गुरु पर्वत से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंच जाए तो ऐसा व्यक्ति दिल का साफ होता है। साथ ही ये पैसे कमाने में बहुत आगे रहते हैं। इन लोगों को लग्जरी लाइफ जीने का शौक होता है। ये समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ये लोग कुछ जिद्दी स्वभाव के होते हैं। ये जिस करियर में हाथ डालते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं।

बनते हैं टाइकून बिजनेसमैन

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में कोई रेखा जीवन रेखा से निकलकर शनि पर्वत तक पहुंच जाती है तो यह स्थिति बेहद शुभ होती है। ऐसी रेखा वाला व्यक्ति हर कार्य में अपनी मेहनत से सफलता पा लेते हैं। लेकिन यहां शर्त यह है कि ऐसा रेखा कटी फटी नहीं होनी चाहिए। ये लोग स्वादिष्ट भोजन करने के शौकीन  होते हैं। साथ ही ये लोग बिजनेस करने में भी माहिर होते हैं और ये लोग व्यापार में जोखिम उठाने से भी नहीं घबराते हैं। ये लोग 35 की उम्र के बाद खूब धन- दौलत कमाते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024