हिंदू धर्म में दिवाली का पर्व प्रमुख त्योहारों में से एक है।  दिवाली आने के कुछ ही दिन रह गए है जिसकी तैयारी देशभर में जोरों-शोरों से चल रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली से कुछ दिन पहले यानी 4 और 5 नवंबर को काफी दुर्लभ संयोग बन रहा है। माना जा रहा है कि ऐसा संयोग करीब 400 सालों के बाद बना है। दिवाली से पहले अगर आप खरीदारी, निवेश करने से लेकर कोई शुभ काम करना चाहते हैं, तो इन दो दिनों में कर सकते हैं। जानिए किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।

4 और 5 नवंबर को बन रहे हैं ये दुर्लभ योग

हिंदू पंचांग के अनुसार, 4 नवंबर शनिवार को सुबह 8 बजे से पुष्य नक्षत्र लग रहा है, जो 5 नवंबर को सुबह 10 बजे तक समाप्त होगा। ऐसे में शनि पुष्य  और रवि पुष्य नक्षत्र होगा।  इन दोनों ही महामुहूर्त मों शुभ काम करने से स्थाई फल की प्राप्ति हो सकती है।  

शनि पुष्य के अलावा 4 नवंबर को बन रहे ये योग

हिंदू पंचांग के अनुसार, 4 नवंबर 2023, शनिवार को पुष्य नक्षत्र के साथ गजकेसरी योग बन रहा है। इसके अलावा पुष्य  नक्षत्र के स्वामी शनि भी अपनी स्वराशि में मौजूद है। इसके साथ ही शश योग का निर्माण हो रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन शंख, लक्ष्मी, शश, हर्ष, सरल, साध्य, मित्र योग का निर्माण हो रहा है।

रवि पुष्य के साथ 5 नवंबर को बन रहे हैं ये योग

5 नवंबर को रवि पुष्य योग के साथ रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, गजकेसरी योग के साथ  शुभ, श्रीवत्स, अमला, वाशि,सरल योग बन रहा है।

ग्रहों की युति से बन रहा मंगलकारी योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि में और देवताओं के गुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान है। ऐसे में दोनों की स्थिति मंगलकारी योग बना रहे हैं। इस योग को काफी शुभ माना जाता है। इस शुभ योग के बनने से वृषभ, मेष, तुला, धनु और कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

4 और 5 नवंबर को खरीदारी करना शुभ

पुष्य नक्षत्र को खरीदारी के लिए काफी शुभ माना जाता है। बता दें कि 27 नक्षत्रों में से पुष्य को राजा का स्थान दिया गया है। जिके स्वामी शनि और गुरु बृहस्पति है। जहां गुरु को धन और ज्ञान का कारक माना जाता है, तो वहीं शनि को स्थिरता का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन खरीदी गई चीजें लंबे समय तक बनी रहती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा इस दिन वाहन, संपत्ति, घर, ज्वैलरी, कपड़ों आदि की खरीदारी करना  शुभ माना जा रहा है।

दुर्लभ संयोग से इन राशियों को मिलेगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली से पहले बनने वाले इस योग से कुछ राशियों के ऊपर शनि और गुरु ग्रह की असीम कृपा होगी। ऐसे में मेष, मिथुन, कर्क, धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। इसके साथ ही बिजनेस और नौकरी में भी तरक्की के पूरे योग नजर आ रहे हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें