ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का राशि परिवर्तन सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि सभी 9 ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलते हैं, इसलिए शनि को अपनी राशि बदलने में करीब ढाई साल का समय लगता है। जब भी शनि राशि परिवर्तन करता है तो किसी राशि पर शनि साढ़े साती लगती है तो किसी पर शनि ढैय्या शुरू हो जाती है। कर्मफल दाता शनि 23 मई 2021 से मकर राशि में वक्री चाल से चल रहे हैं। अब पूरे 141 दिन बाद यानी 11 अक्टूबर को मार्गी होने जा रहे हैं। शनि 11 अक्टूबर को सोमवार के दिन सुबह 08 बजे मार्गी हो जाएंगे।
शनि की सीधी चाल शुरू होने से कुछ राशि के जातकों को बेहद ही शुभ परिणाम मिलेंगे। वहीं जिन लोगों पर साढ़े साती और ढैय्या चल रही हैं, उनकी परेशानियां भी थोड़ी कम हो जाएंगी। शनि के मार्गी होने पर धनु राशि वालों को शुभ परिणाम मिलेंगे। साथ ही मेष और कन्या राशि के जातकों के लिए भी यह समय काफी अनुकूल रहेगा।
इन राशि वालों को मिलेगा शुभ परिणाम:
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों पर फिलहाल ढैय्या चल रही है। शनि के मार्गी होने पर मिथुन राशि के जातकों को परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही उनका मानसिक तनाव भी कम होगा। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस राशि के जातकों को शनि के मार्गी होने पर कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी।
धनु राशि: 11 अक्टूबर को शनि के मार्गी होने पर सबसे ज्यादा शुभ परिणाम धनु राशि के जातकों को मिलेंगे। इस राशि के लोगों के लगभग सभी काम बन जाएंगे, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छी नौकरी मिलने के प्रबल संयोग बन रहे हैं। इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य बेहतर बनेगा, साथ ही आर्थिक लाभ भी होगा। काम के चलते छोटी मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती है।
तुला राशि: शनि के मार्गी होने पर तुला राशि के जातकों के रूके हुए काम भी बनेंगे। धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। शनि के मार्गी होने पर तुला राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेगा।
वहीं शनि के मार्गी होने पर मीन, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होगी।