Shani Dev Margi In Meen 2025 : वैदिक ज्योतिष में शनि देव को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। साथ ही शनि देव समय- समय पर मार्गी होकर राजयोग और शुभ योग का निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव  2025 के अंत में शनि देव मार्गी होने जा रहे हैं, जिससे धन राजयोग बनेगा। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की आय़ में वृद्धि और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

12 साल बाद देवताओं के गुरु बृहस्पति होंगे वक्री, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, अपार पैसे के साथ पद- प्रतिष्ठा मिलने के योग

वृष राशि (Taurus Zodiac)

धन राजयोग का बनना वृष राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से 11वें स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं। साथ ही शनि देव दशम स्थान के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। वहीं आपकी आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आय के नए- नए सोर्स से आप धन कमा सकते हैं। वहीं  यह कला और साहित्य से जुड़े छात्रों के लिए अनुकूल समय है। आपके करियर में प्रगति और वेतन में वृद्धि की संभावना है। वहीं इस अवधि में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप कुशलता से निभाएंगे। व्यवसायियों को नई डील्स या साझेदारियों से लाभ होगा।

तुला राशि (Libra Zodiac)

आप लोगों के लिए धन राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से छठे स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। साथ ही गुप्त शत्रुओं पर आप विजय पाएंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों को विदेश यात्रा या विदेशी कंपनियों से जुड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। व्यवसायियों के लिए यह समय व्यापार विस्तार के लिए शुभ रहेगा। साथ ही शनि देव आपकी राशि से पंचम और चतुर्थ स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुख प्राप्ति हो सकते हैं। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए धन राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही । पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिल सकता है और नई परियोजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग और उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। वहीं शनि देव आपकी राशि से दूसरे और तीसरे स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।


यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025